December 2023 Aquarius Horoscope: कुंभ राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Dec, 2023 01:25 PM

आज बात करेंगे कि कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इसका मतलब आपके ऊपर साढ़ेसाती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Aquarius Horoscope: आज बात करेंगे कि कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इसका मतलब आपके ऊपर साढ़ेसाती का दूसरा फेज चल रहा है। कुम्भ राशि के जातकों को शनि ज्यादा नुकसान नहीं करते। उसका कारण यह है कि ये शनि की अपनी मूल त्रिकोण राशि है। शनि इस राशि को कभी भी नुकसान नहीं करते हैं। दूसरे भाव में राहु है और ये गोचर शुभ नहीं है। चन्द्रमा पंचम में हैं और ये गोचर भी शुभ नहीं है। केतु अष्टम में शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र नौवें भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल शुभ नहीं है लेकिन अशुभ भी नहीं हैं। 16 दिसंबर को सूर्य ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। शुक्र 25 दिसंबर को अपनी राशि बदलेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: सूर्य 16 दिसंबर को कर्म वाले भाव में आ जाएंगे। पहले थोड़े दिन इस भाव में सूर्य और मंगल की युति बनी रहेगी। सूर्य दशम से दशम के भी स्वामी हैं। इसका मतलब आपको कार्यक्षेत्र में गुस्सा आ सकता है। कारोबार में काम को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। मंगल की दृष्टि लग्न पर रहेगी। ये भी आपको एनर्जी देगा। गुरु आय भाव के कारक हैं। गुरु ग्यारहवें से अपने भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। धन भाव के स्वामी होकर आय भाव को देख रहे हैं। 

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप में शनि सप्तम को देख रहे हैं। सूर्य सप्तम के स्वामी हैं। सप्तमेश का दो पाप ग्रहों से पीड़ित हो जाना सही संकेत नहीं है। गुरु सप्तम को देख रहे हैं। अगर पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग पहले से ही रिलेशन में हैं उनके लिए समय बेहतर रहेगा। मूवी का प्लान बना सकते हैं। चंद्रमा पंचम के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। जिनका रिश्ता नहीं भी हुआ उनके लिए भी समय बेहतर है। नया पार्टनर लाइफ में आ सकता है। 

Health status in the month of December  दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव को कोई पाप ग्रह नहीं देख रहा है। सिर्फ राहु की इसके ऊपर दृष्टि है। मंगल 27 दिसंबर से इस भाव को देखेंगे आठवीं दृष्टि से। महीने के अंत समय में खान-पान का बेहद ध्यान रखें। ड्राइविंग भी थोड़ी स्लो करें। 

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु की दृष्टि बुध के ऊपर है। शिक्षा गुरु से देखी जाती है। निश्चित तौर पर छात्रों के लिए समय बहुत बेहतर है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!