May 2024 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए मई महीने का मासिक राशिफल

Edited By Updated: 23 Apr, 2024 01:51 PM

आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? कर्क राशि वाले पहले बहुत परेशान थे क्योंकि उनके ऊपर शनि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May 2024 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? कर्क राशि वाले पहले बहुत परेशान थे क्योंकि उनके ऊपर शनि की ढैया चल रही थी लेकिन अब राहत है। गुरु ग्यारहवें भाव में आ गए हैं और ये गोचर बेहद ही शुभ होता है। कर्क राशि में केतु तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु का तीसरे का गोचर शुभ होता है। चन्द्रमा आपकी कुंडली में सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि का अष्टम भाव के गोचर बढ़िया नहीं है। बुध, मंगल और राहु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का गोचर शुभ है। सूर्य उच्च के हैं। गएउ का ग्यारहवें जाना बहुत बढ़िया है। बुध 10 मई को आगे आ जाएंगे। शुक्र 19 मई को आगे आएँगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of May मई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय का स्थान का आना आपके लिए बेहद ही बढ़िया है। आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन स्थान के स्वामी सूर्य उच्च के होकर 14 दिन यही पर रहेंगे। धन स्थान के स्वामी का आय स्थान के स्वामी का साथ में आना बढ़िया है। सूर्य आगे जाकर आय भाव में बैठ जाएंगे। ये विपुल धन योग बन जाएगा। जब धन योग में गुरु की एंट्री हो जाती है तो आपको 15 मई के बाद पैसा ज्यादा मिलना शुरू हो जाएगा। आपको पोजीशन में भी इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगी। प्रमोशन होने की सम्भावना है। 

Relationship status in the month of May मई महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के स्वामी शनि अष्टम में गोचर कर रहे हैं। इसको कोई भी पाप ग्रह प्रभावित नहीं कर रहा है। सप्तम के ऊपर गुरु की दृष्टि है। अगर पार्टनर के साथ कोई मतभेद चल रहा है तो वो भी ठीक हो जाएगा। गुरु ने पंचम भी एक्टिव कर दिया है। पंचम के ऊपर गुरु की भी दृष्टि रहेगी और शुक्र की भी दृष्टि रहेगी। जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। जिनके पेरेंट्स शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं उनका रिश्ता हो सकता है। 

Health status in the month of May मई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ को लेकर थोड़ी सी चिंता रहेगी। इसके स्वामी अपने से छठे चले गए हैं। किसी की गरंटी न लें न ही खान-पान का कोई सामान उधार दें। पेट से जुड़ी दिक्कत आपको हो सकती है। 

Status of education in the month of May मई महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिए गुरु पंचम में हैं। छात्रों के समय बेहद ही ठीक रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!