December 2023 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल

Edited By Updated: 29 Nov, 2023 09:23 AM

आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर चंद्रमा के ऊपर से ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर चंद्रमा के ऊपर से ही हो रहा है। केतु का चौथे भाव में गोचर शुभ नहीं है। शुक्र पंचम में है और ये गोचर बहुत शुभ है। मंगल और सूर्य दोनों छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर बेहद ही शुभ है। बुध सही नहीं है। शनि का गोचर नौवें भाव में हैं। हालांकि ये गोचर शुभ नहीं होता लेकिन अगर शनि के अष्टकवर्ग में ज्यादा अंक दिए हुए हैं तो इसका ज्यादा अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो शनि की महादशा से गुजर रहे हैं उनको ज्यादा नुकसान नहीं होगा। राहु दसवें भाव में हैं। गुरु ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। 

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: राहु के गोचर से कोई नई जॉब मिल सकती है या फिर सोर्स को इनकम की प्राप्ति होगी। इस भाव का स्वामी शुभ गोचर में चला गया और शुक्र की दृष्टि में आ गया। इसके ऊपर कोई भी पाप ग्रह का प्रभाव नहीं है। आय के लिहाज से समय सही रहेगा। एक्स्ट्रा अर्निंग हो सकती है। 

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए विवाह का रास्ता खुल गया है। शुक्र के ऊपर गुरु की दृष्टि है। शुक्र शादी के कारक ग्रह हैं। उचित रिश्ते आने की सम्भावना है। यदि आप रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। जिन लोगों का विवाह हुआ है तो उनके लिए भी समय बहुत उचित रहेगा। 

Health status in the month of December दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से छठे भाव में मंगल रहेंगे। छठे में मंगल का गोचर शुभ होता है। राशि के स्वामी बुध अपनी ही राशि को देख रहे हैं। हेल्थ के लिहाज से समय काफी शुभ है। 

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से गुरु की दृष्टि पंचम के ऊपर है। बुध चन्द्रमा को देख रहे हैं। जिन लोगों का बुध बढ़िया होता है उनका मैथ बहुत तेज होता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!