दिल्ली में छठ महापर्व की भव्य तैयारी ! 1400 से ज्यादा घाटों पर उमड़ी आस्था, आज उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 09:19 AM

delhi chhath puja 2026 celebrations

दिल्ली सरकार की ओर से इस बार राजधानी में 1400 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की व्यवस्था की गई है। इनमें यमुना किनारे के प्रमुख घाटों के अलावा विभिन्न कॉलोनियों और पार्कों में बनाए गए अस्थायी घाट भी शामिल हैं।

Delhi Chhath Puja 2026 Celebrations : दिल्ली सरकार की ओर से इस बार राजधानी में 1400 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की व्यवस्था की गई है। इनमें यमुना किनारे के प्रमुख घाटों के अलावा विभिन्न कॉलोनियों और पार्कों में बनाए गए अस्थायी घाट भी शामिल हैं। उत्तर दिल्ली में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट भी तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोशनी, पेयजल, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। 

सूरघाट: व्यवस्थाओं के बीच आस्था की झलक
वजीराबाद स्थित सूरघाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाट पर पहुंचीं। घाट पर बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल, केला, गन्ना और अन्य फल-फूल सजाकर महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी नजर आईं। सोलह शृंगार में सजी सुहागिनों के बीच छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी।
घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बांस की बैरिकेडिंग और पूजा स्थल को व्यवस्थित करने की तैयारियां की गई थीं। हालांकि, घाट के कुछ हिस्सों में मरम्मत और साफ-सफाई के साथ महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की सुविधाओं को लेकर सवाल भी सामने आए थे। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने आसपास के मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया।

आज सुबह होगा महापर्व का समापन
अब श्रद्धालुओं को सोमवार सुबह होने वाले उषा अर्घ्य का इंतजार है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को जल और दूध अर्पित कर छठी मैया से परिवार की खुशहाली व संतान की दीर्घायु की कामना की जाएगी। इसके बाद व्रती महिलाएं पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करेंगी और करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी। चार दिनों के महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!