Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Oct, 2022 08:31 AM
लंदन के मेयर के साथ सांझेदारी में लंदन समिति द्वारा आयोजित एक जीवंत और रंगीन दीवाली उत्सव के लिए ट्राफलगर स्क्वायर लंदन में 25,000 से अधिक लोग एकत्रित हुए। इस वर्ष, बी.ए.पी.एस. श्री स्वामीनारायण मंदिर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अबोहर/लंदन (सुनील भारद्वाज) : लंदन के मेयर के साथ सांझेदारी में लंदन समिति द्वारा आयोजित एक जीवंत और रंगीन दीवाली उत्सव के लिए ट्राफलगर स्क्वायर लंदन में 25,000 से अधिक लोग एकत्रित हुए। इस वर्ष, बी.ए.पी.एस. श्री स्वामीनारायण मंदिर ने दीवाली उत्सव की अध्यक्षता की। आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारीज, चिन्मय मिशन, सिटी हिंदू नैटवर्क, इस्कॉन, मैट्रोपॉलिटन पुलिस, हिंदू एसोसिएशन, तेलुगू हिंदू एसोसिएशन सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक संगठन शामिल हुए। कोविड-19 महामारी के कारण 2 वर्ष के ब्रेक के बाद मंदिर के स्वयंसेवकों ने हिंदू, सिख और जैन समुदायों के साथ इस इवैंट के लिए काम किया।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
मुख्य चौराहे पर रंग-बिरंगे कपड़े पहने 200 नर्तकियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ उत्सव की शुरूआत हुई और इसके बाद उत्सव के मंच पर सांस्कृतिक प्रदर्शनों का रोमांचक मिश्रण देखने को मिला। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि दीवाली चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उज्ज्वल कल की आशा की याद दिलाती है।