इस तरह चुकाएं अपने पिछले जन्मों का कर्ज और खोले किस्मत के द्वार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 May, 2024 12:43 PM

एक अदृश्य ऊर्जा जीवनभर हमेशा हमारे साथ चलती है। ये ऊर्जा हमारे जीवन की सारी घटनाओं को कंट्रोल करती है। इस ऊर्जा को संचित कर्म कहा जाता है। यह ऊर्जा हर जन्म दर जन्म हमारे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Purav janam: एक अदृश्य ऊर्जा जीवनभर हमेशा हमारे साथ चलती है। ये ऊर्जा हमारे जीवन की सारी घटनाओं को कंट्रोल करती है। इस ऊर्जा को संचित कर्म कहा जाता है। यह ऊर्जा हर जन्म दर जन्म हमारे साथ चलती है। जब तक ये पेंडिंग कर्मा क्लियर न हो तो जीवन में किस्मत के दरवाजे कभी नहीं खुलते। पेंडिंग कर्मा हर कुंडली  के अपने-अपने होते हैं।

कई बार ऐसा होता है बहुत मेहनत करने के बाद भी बढ़िया परिणाम नहीं मिल पाते हैं लेकिन अगर आप अपने लग्न के अनुसार काम करेंगे तो आपको जीवन में कभी भी परेशानियां का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PunjabKesari Purav janam

सबसे पहले बात करेंगे मेष लग्न वालों कि ऐसा देखने में आता है कि जब भी इनके कर्मा खराब होंगे तो इनको अपने से कम काबिलियत से बहुत कम वाला काम मिलेगा। यहां पर अगर ये अटक जाएंगे तो आपके पेंडिंग कर्मा बढ़ने लग जाते हैं। उनको इस समय पर जैसा भी काम मिले उनको कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके पिछले जन्म के कर्मा मिट जाते हैं। इनके जब कर्म खराब होते हैं तो इनको ननिहाल तरफ से ज्यादा परेशानी होने लग जाती है।

वृष लग्न के जातकों की बात की जाए तो इनके पार्टनर और इनके बच्चे ही इनके पेंडिंग कर्मा हैं। इनके अगर कर्म खराब होंगे तो न बीवी से बनेगी न ही बच्चों से बनेगी।

मिथुन राशि के जातक इनहेरिटेंस को लेकर बहुत ज्यादा कम्प्लेंटफुल होते हैं। ये लोग अपने जायदाद को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं तो समझ जाएं आप अपने कर्जे को बढ़ा रहे हैं।

कर्क लग्न वालों के जब भी बुरे कर्म एक्टिवेट होंगे तो इनके अपने गुरु के बार में बहुत बुरा बोलेंगे। जितना आप अपने टीचर को या फिर उस्ताद को इग्नोर करोगे उतने ही आपके पेंडिंग कर्मा खराब होते जाएंगे। इनसे मुक्ति पाने के लिए इस आदत को तुरंत छोड़ दें।

सिंह लग्न के जातकों को अपने काम में चूजी होना बंद करना पड़ेगा। जितना आप अपने वर्कप्लेस को लेकर कम्प्लेंटफुल रहोगे, ऐसी चीजें आपको फसाती रहेंगी। ऐसे कर्मों से मुक्ति पाने के लिए जो भी काम मिले उसे ख़ुशी-ख़ुशी कर लें।

कन्या लग्न के कर्म जब उन्हें परेशान करेंगे तो उन्हें स्वार्थी बना देंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो जीवन में फसते चले जाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

PunjabKesari Purav janam

तुला लग्न वाले जितना दूसरे लोगों की गॉसिप करेंगे और उनके जीवन में घुसेंगे। उतने ही आपके कर्म खराब होते चले जाएंगे। अपने सोने के स्थान को नीट एंड क्लीन रखेंगे उतना ही आपको फायदा होगा।

वृश्चिक लग्न के जातक लोगों की कमाई को नापना बंद कीजिए। आपके लिए यही आपके पेंडिंग कर्मा हैं। जिस दिन आप ये काम छोड़ देंगे उसी दिन आपके जीवन से परेशानियां दूर हो जाएंगी।

धनु लग्न के जातकों को अपने वर्कप्लेस की कंप्लेंट करनी बंद करनी होगी। ये चीजें आपको जीवन में आगे बढ़ने नहीं देंगी। खान-पान को लेकर नुक्स न निकालें।

मकर राशि एक जातक अपने पिता जी से बना कर रखें और इसके अलावा अपने धर्म के प्रति समर्पित रहें। खामियां ढूंढने की बजाय अपने धर्म का पालन करना सीखिए। भाई-बहन के साथ प्रेम-प्यार बनाए रखें।

कुम्भ राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा खुद को समय दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो कुदरत की तरफ से भी आपको खुशियां प्राप्त होंगी।

मीन राशि के जातक अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहें। जितना आप अपने पार्टनर के प्रति कम्प्लेंटफुल रहेंगे, उतना ही कुदरत की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari Purav janam
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!