Kundli Tv- अपनी राशि अनुसार करें गणपति का पूजन, होगी हर इच्छा पूरी

Edited By Jyoti,Updated: 11 Sep, 2018 02:14 PM

do ganapati worship according to zodiac

जैसे कि सबको पता है कि 13 सिंतबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार लोग इस दिन बड़ी धूम-धाम से बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और पूरे 10 दिन तक अपने घर में रखते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिंदू धर्म के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानि 13 सिंतबर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार लोग इस दिन बड़ी धूम-धाम से बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और पूरे 10 दिन तक अपने घर में रखते हैं। इन दिनों के दौरान हर कोई गणेश की पूरे विधिवत पूजा करता है। लेकिन ज्योतिष की मानेंं तो व्यक्ति अपनी राशि अनुसार इनकी पूजा-अर्चना करता है तो उस पर भगवान गणेश अपनी अपार कृपा बरसाते हैं। गणेशोत्सव में श्री गणेश जी का पूजन राशि अनुसार करने से मनोवांछित लाभ प्राप्त होगा। 
PunjabKesari
मेष राशि
इस राशि वाले वक्रतुंड गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ वक्रतुण्डाय हुं।
भोग- छुआरा और गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं। 

वृष राशि
इस राशि के लोग विनायक गणेश का पूजन करें। 
मंत्र- ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।
भोग- मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग लक्ष्मी-गणेश का पूजन करें। 
मंत्र- ॐ श्रीं गं लक्ष्मी गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा
भोग- मूंग के लड्डू, हरे फल का भोग लगाएं।
PunjabKesari
कर्क राशि
एकदंत गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ एकदंताय हुं।
भोग- मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशि
सौभाग्य गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा॥
भोग- गु़ड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल, छुआरा का भोग लगाएं।

कन्या राशि
विघ्न विनाशक गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ गं गणपतयै नमः॥ ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥
भोग- हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का भोग लगाएं।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातक शक्तिविनायक गणेश का पूजन करें। 
मंत्र- ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥
भोग- मिश्री, लड्डू और केला का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक उमापुत्राय गणेश का पूजन करें। 
मंत्र- ॐ ह्रीं उमापुत्राय नम:
भोग- छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।
PunjabKesari
धनु राशि
हरिद्रा रूप गणेश की आराधना करें। 
मंत्र- हरिद्रारूप हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥
भोग- मोदक व केला का भोग लगाएं।

मकर राशि
इस राशि के लोग लम्बोदर रूप की आराधना करें। 
मंत्र- ॐ लम्बोदराय नमः।
भोग- मोदक के लड्डू, किशमिश, तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशि
इस राशि के व्यक्ति सर्वेश्वराय रूप का पूजन करें। 
मंत्र- ॐ सर्वेश्वराय नमः।
भोग- गु़ड़ के लड्डू व हरे फल का भोग लगाएं।
PunjabKesari
मीन राशि
इस राशि के लोग सिद्धि विनायक गणेश की उपासना करें। 
मंत्र- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः।
भोग- बेसन के लड्डू, केला, बादाम। 
क्या आपने भी कभी ऐसे तोड़ी मौली / कलावा ? (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!