Kundli Tv- स्त्री हो या पुरुष इन 5 पर न करें भरोसा

Edited By Jyoti,Updated: 15 Jun, 2018 12:27 PM

अक्सर लोग कुछ चीजों पर हद से ज्यादा भरोसा कर बैठते हैं, जिसका भुगतान उन्हें बाद में करना पड़ता है। लेकिन भरोसे के कारण होने वाली इस क्षति से बचाव के लिए गरुड़ पुराण में कुछ लोगों व चीजों के बारे में बताया गया है, जिन पर ज्यादा विश्वास नहीं करना...

अक्सर लोग कुछ चीजों पर हद से ज्यादा भरोसा कर बैठते हैं, जिसका भुगतान उन्हें बाद में करना पड़ता है। लेकिन भरोसे के कारण होने वाली इस क्षति से बचाव के लिए गरुड़ पुराण में कुछ लोगों व चीजों के बारे में बताया गया है, जिन पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। 


बुरे स्वभाव वाली स्त्री
यदि कोई स्त्री संस्कारी नहीं है, बुरे स्वभाव वाली है तो उसकी बातों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्री खुद के फायदे के लिए बहुत से बहाने बनाती है, ताकि दूसरे लोग उसकी बातों में फंस जाए। स्त्री हो या पुरुष कोई भी ऐसी बातों में फंस सकता है। इन बातों पर विश्वास करने के बाद धन और मान-सम्मान की हानि होने की संभावना भी अधिक रहती हैं। इसीलिए बुरे स्वभाव वाली स्त्री से दूर ही रहना चाहिए।


शासन से संबंधित व्यक्ति
यदि हम राजा या शासन से संबंधित किसी व्यक्ति पर भरोसा करेंगे और उसे कोई अपना कोई राज बता देंगे तो ये नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर ऐसे लोग नियमों को और शासन के लाभ को अधिक महत्व देते हैं। इन लोगों पर विश्वास करने वाले लोग डर के साये में रहते हैं। इसलिए इनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।


अग्नि
यदि कहीं आग लग जाए तो उस पर यह भरोसा नहीं किया जा सकता है कि वह और बढ़ेगी नहीं। आग किसी भी पल भयानक हो सकती है। आग को सही समय पर काबू कर लेना चाहिए, अन्यथा जान और माल की हानि होना तय है।


सर्प
सांप जहरीला हो या न हो, उस पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। सांप के डंसते ही मौत हो सकती है। कहीं भी सांप दिखाई दे, सावधान हो जाना चाहिए। सांप के संबंध में की गई जरा सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।


शत्रु का नौकर
कभी भी दुश्मन के नौकर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पुराने समय के कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें शत्रु के सेवक के कारण लोग बर्बाद हो गए। यदि व्यक्ति चालाक है तो वह किसी भी प्रकार अपने सेवक को शत्रु के यहां भेज देगा। यदि हम दुश्मन के नौकर पर भरोसा करके अपने यहां रख लेंगे तो वह राज की सभी बातें हमारे दुश्मन को बता देगा। जिससे हम बर्बाद हो सकते हैं।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!