Kundli Tv- दुर्गा सप्तशती के इन 3 मंत्रों से पूरी होगी नवरात्र की पूजा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2018 10:30 AM

durga saptashati

10 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व चल रहा है। कल अष्टमी है और फिर नवमी पर समापन हो जाएगा। यदि आप समय के अभाव के कारण या किसी अन्य कारण से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा नहीं कर पाएं हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
10 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व चल रहा है। कल अष्टमी है और फिर नवमी पर समापन हो जाएगा। यदि आप समय के अभाव के कारण या किसी अन्य कारण से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा नहीं कर पाएं हैं तो इन दो दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से लाइफ में चल रही सभी टेंशन से फ्री हो सकते हैं। यदि आप दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते तो कुछ मंत्रों का जप करके हर विश पूरी कर सकते हैं।
PunjabKesari
रूपए-पैसे से संबंधी हर समस्या का अंत करेगा ये मंत्र-
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।

बुरी नज़र से बचाएगा यह मंत्र-
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके। घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।
PunjabKesari
रोगों का नाश और स्वस्थ रहने के लिए करें इस मंत्र का जाप-
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

आइए जानें कौन से अध्याय से क्या फल मिलता है-
प्रथम अध्याय का प्रतिदिन पाठ करने से परेशनियों से मुक्ति मिलती है।  
PunjabKesari
दूसरे अध्याय के पाठ करने से कोर्ट केस एवं विवादों में सफलता मिलती है।  

मां दुर्गा की भक्त‌ि अौर कृपा प्राप्ति के लिए चतुर्थ अध्याय का नियमित पाठ करें। 

पांचवें अध्याय के पाठ से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों की समस्याअों का नाश होता है।  

भय, शंका अौर ऊपरी बाधा से मुक्ति हेतु दुर्गा सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ करने से लाभ होगा। 
PunjabKesari
सातवें अध्याय का पाठ करने से विशेष इच्छाएं पूर्ण होती है।  

आठवें अध्याय के पाठ से वशीकरण और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। 

खोए हुए व्यक्ति को पाने अौर संतान सुख के लिए नवम अध्याय फलदायी माना गया है। 

दसवें अध्याय में शुंभ वध की कथा है। इस अध्याय के पाठ से रोग अौर दुखों का नाश होता है। इस अध्यााय से पठन से मनोकामनाअों की भी पूर्ति होती है। 

व्यापार में लाभ अौर सुख-शांति के लिए गयारहवें अध्याय का पाठ करें। 
PunjabKesari
बारहवें अध्यााय के पाठ से मान-सम्मान अौर सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है। 

तेरहवें अध्याय के पाठ से देवी की भक्ति अौर कृपा मिलती है।
कुंडली टीवी पर करें विंध्याचल धाम के दर्शन(Video)

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!