February 2023 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास

Edited By Nitika,Updated: 31 Jan, 2023 07:50 AM

february tarot monthly rashifal

मेष- इस माह कार्यक्षेत्र में किसी काम की वजह से लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस माह कार्यक्षेत्र में किसी काम की वजह से लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। पिछले महीने में किए गए कार्यों और मेहनत का शुभ फल जल्द ही मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। युवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में खूब खर्चा करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, पुराने रोग दूर होंगे।
उपाय- गायों की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- इस महीने कार्यक्षेत्र पर सुखद समय व्यतीत होगा, जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में वरिष्ठ की सलाह लेना जरुरी समझेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मसले भी आसानी से हल हो जाएंगे। महीने की शुरुआत और अंत में युवाओं को मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। परिजनों के घर आने से मन प्रसन्न रहेगा। बिगड़ती सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस माह की शुरुआत में व्यापार में आय के बहुत सारे साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी सही रहेगी लेकिन माह के मध्य में कुछ उतार-चढ़ाव वाले हालात देखने को मिल सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए पूरा माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य के लिए खूब मेहनत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ हद तक कम होगा लेकिन फिर भी मन में कड़वाहट रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा-  पश्चिम
शुभ अंक- 2

कर्क- इस माह अपने अच्छे काम से सबको अपनी और आकर्षित कर लेंगे। ऑफिस में प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। मनोरंजन की फील्ड से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। छात्र पढ़ाई के मामले में इस समय लापरवाही बरत सकते हैं। टाइम निकाल कर परिवार के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। मन को शांत करने के लिए योग का सहारा लेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

सिंह- इस माह व्यवसाय के ऑपरेशन में कुछ बदलाव के बारे में विचार करेंगे। ये बदलाव शुभ साबित होगा। अगर किसी ने निवेश किया हुआ है तो उसे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य से खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कन्या- इस महीने में नौकरीपेशा जातकों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे उसके साथ-साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। माह के मध्य में कहीं पर इन्वेस्ट करने के बारे में सोचेंगे। युवा अपनी पहली नौकरी को पाकर बहुत ही खुश होंगे। पढ़ाई करने वाले छात्र परीक्षाओं के लिए चौक्कना रहें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। बहुत समय से चली आ रही कमर दर्द की शिकायत दूर होगी।
उपाय- भोजन करते समय पूर्व दिशा में बैठें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 10

तुला- इस मंथ नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर कार्य का भार अधिक बढ़ता हुआ नजर आएगा। कपड़े, जूते-चप्पल व इलेक्ट्रिक सामान का व्यापार कर रहे लोगों को बहुत सा मुनाफा मिलने की संभावना है। संतान की उपलब्धि को देखकर परिवार वाले बहुत खुश होंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगा लेकिन आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा-  पश्चिम
शुभ अंक- 9

वृश्चिक- इस माह कार्यक्षेत्र में मेहनत का मिलाजुला परिणाम मिलेगा। कारोबार की तरक्की को लेकर कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। उस मौके को हाथ से जाने नहीं दें। छात्र अपनी पढ़ाई से टाइम निकाल कर मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। लंबे समय के बाद खुद को माता-पिता के बेहद करीब महसूस करेंगे। माह के अंत में अत्यधिक काम का असर सेहत पर देखने को मिल सकता है।
उपाय- छोटे बच्चों को नारियल बांटें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

धनु- इस महीने कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ उठाना पड़ेगा। व्यापार में किसी भी समस्या का हल संयम और विनम्रता के साथ हल कर लेंगे। युवा अपने काम की जिम्मेदारी किसी और को न सौंपे, नुकसान हो सकता है। परिवारजनों के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से खूब सचेत रहने की जरूरत है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मकर-  इस महीने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से अच्छे फैसले लेने में सक्षम होंगे। नई प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी वाले काम के बोझ के नीचे दबे रहेंगे। युवा अपने करियर के कुछ फैसले ले सकते हैं। परिवार के सामने अपने मन की बात कर के हल्का महसूस करेंगे। सर्द मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें नहीं तो समस्या ज्यादा हो सकती है।  
उपाय- गाय को रविवार के दिन रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

कुंभ- इस माह पिछले निवेशों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में मन के मुताबिक पद पाने की इच्छा पूरी हो जाएगी। खर्चों को संतुलित बनाएं रखने के लिए एक बजट प्लान करेंगे। युवा अपने करियर से किसी भी प्रकार का समझौता न करें, पछताना पड़ेगा। परिवार में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। घर के बच्चों के आहार और दिनचर्या के प्रति ध्यान दें।
उपाय-  हनुमान जी को मंगलवार के दिन मिठाई चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मीन- इस महीने ऑफिस में आपके द्वारा किए गए प्रयासों में गति देखने को मिलेगी। व्यापार में लेन-देन का कोई भी मामला अपने ही देख-रेख में करवाएं। महीने के अंत में घर का नवीनीकरण करने में भी पैसे खर्च करेंगे। युवा अपनी समस्याओं से दूर भागने की बजाय उनका सामना करें। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता पड़ेगी।  मानसिक स्वास्थ्य से संतुष्ट महसूस करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को अनार वितरित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!