Chhath Kharna 2026: आज एक साथ मनाया जाएगा लाभ पंचमी और खरना, जानिए क्यों खास है यह महामुहूर्त!

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 08:55 AM

chhath kharna 2026

Chhath Kharna 2026 & Labh Panchami: साल 2026 में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पर बन रहा है लाभ पंचमी का दुर्लभ महासंयोग! जानें गणेश-लक्ष्मी पूजन, सूर्य देव की उपासना, गुड़ की खीर का प्रसाद और 36 घंटे के कड़े निर्जला व्रत के नियम।

Chhath Kharna 2026 & Labh Panchami: लोक आस्था और पवित्रता का महापर्व छठ वर्ष 2026 में एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी खरना (14 नवंबर 2026, शनिवार) के दिन ही लाभ पंचमी (कार्तिक शुक्ल पंचमी) का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना कर व्यापार व जीवन में समृद्धि की कामना करेंगे, वहीं दूसरी ओर छठ व्रती दिनभर का उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर (रसिया) का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

PunjabKesari Chhath Kharna 2026

लाभ पंचमी और खरना का अनोखा धार्मिक संयोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाभ पंचमी को सौभाग्य, लाभ और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की विशेष पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं छठ पर्व का दूसरा दिन 'खरना' आत्मशुद्धि और मानसिक दृढ़ता का प्रतीक है। ज्योतिषविदों के अनुसार, लाभ पंचमी के दिन खरना का पड़ना व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत कल्याणकारी माना जा रहा है।

कैसे होती है पूजा
छठ पूजा चार दिवसीय उत्सव है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को तथा समाप्ति कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होती है। इस दौरान व्रत करने वाले लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं। इस दौरान वे अन्न तो क्या पानी भी नहीं ग्रहण करते है।

PunjabKesari Chhath Kharna 2026

छठ महापर्व 2026 की प्रमुख तिथियां:
13 नवंबर 2026 (शुक्रवार):
नहाय-खाय (कद्दू-भात का सात्विक भोजन)
14 नवंबर 2026 (शनिवार): खरना (लाभ पंचमी संयोग और गुड़ खीर प्रसाद)
15 नवंबर 2026 (रविवार): संध्या अर्घ्य (अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य)
16 नवंबर 2026 (सोमवार): उषा अर्घ्य (उदीयमान सूर्य को अर्घ्य एवं पारण)

छठ पूजा के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रतधारी दिन भर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। इसे ‘खरना’ कहा जाता है। खरना का प्रसाद लेने के लिए आस-पास के सभी लोगों को निमंत्रित किया जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है। इस दौरान पूरे घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पारिवारिक सुख-स्मृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को स्त्री और पुरुष समान रूप से मनाते हैं। पुत्र सुख पाने के लिए भी इस पर्व को मनाया जाता है।

खरना कार्तिक मास की पंचमी के दिन नहाय खाय के बाद किया जाता है, जिसे लोहंडा भी कहते हैं। समझ लीजिए कि खरना व्रत को रखने से पूर्व की तैयारी है और शरीर को व्रत के लिए तैयार करने का एक उपाय है। इस दिन पूरे दिन व्रती निर्जल व्रत रखकर रात को छठी मईया के लिए घर में बनाए गए निश्चित स्थान या फिर पूजा घर में हवन कर खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं जोकि गुड़ से बनी होती है। इस दौरान रोटी या पुड़ी व मौसमी फल भी खाया जा सकता है।

सही मायने में खरना का शुद्धिकरण होता है, जिसमें व्रतधारी अपने तन-मन को शुद्ध करता है, इसीलिए पूरे दिन व्रत कर सिर्फ रात को ही भोजन ग्रहण किया जाता है वो भी छठ मईया को भोग लगाने के बाद। खरना के बाद 36 घंटे तक व्रतधारी निर्जल छठी मईया की उपासना करता है।

PunjabKesari Chhath Kharna 2026

शांति होने पर ही व्रतधारी खाते हैं खरना का प्रसाद
खरना के प्रसाद को व्रतधारी जब छठी मईया को भोग लगाकर उसका सेवन करते हैं तो उस समय घर के अन्य सदस्य शांत रहते हैं। किसी प्रकार का शोर-शराबा पूर्ण रूप से निषेध होता है क्योंकि यदि शोर हुआ तो व्रतधारी को अपना प्रसाद छोड़कर उठना पड़ता है, चाहे उसने एक ही कौर प्रसाद ग्रहण किया हो। वहीं व्रतधारी के बाद ही परिवार के अन्य लोगों को प्रसाद दिया जाता है।

खरना के प्रसाद में चूल्हे में जलाई जाती है आम की लकड़ी
खरना के दिन बनाए जाने वाले प्रसाद के लिए गांव में लोग नया चूल्हा रसोई में बनाते हैं लेकिन शहरों में नया चूल्हा खरीदते हैं या फिर विशेष रूप से चूल्हें को अलग रखते हैं, जिस पर लहसुन-प्याज या फिर मांसाहारी भोजन नहीं पकाया जाता। मिट्टी के चूल्हें में आम की लकड़ी का प्रयोग कर प्रसाद बनाया जाता है।

PunjabKesari Chhath Kharna

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!