Daily horoscope : आज इन राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Nov, 2026 07:38 AM

मेष : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में थोड़ी-बहुत पेशकदमी जरूर होगी,
मेष : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में थोड़ी-बहुत पेशकदमी जरूर होगी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।
वृष: पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी बनी रहेगी, मौसम के एक्सपोइयर के कारण भी तबीयत खराब रह सकती है।
मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई प्रोग्राम सिरे चढ़ सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क: डरे-डरे मन तथा मनोबल में टूटन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे।
सिंह : प्रबल सितारा आपको हर फ्रंट पर दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, इरादों में मजबूती रहेगी।
कन्या: किसी जायदादी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर कोई पंगा भी उभर कर आपको परेशान रख सकता है।
तुला: मजबूत सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: सितारा धन-लाभ वाला, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल भी हटेगी, कामकाजी टूरिंग लाभप्रद रहेगी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।
धनु : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, सुदृढ़ सितारे के कारण आप अपनी कारोबारी प्लानिंग को आगे बढ़ा सकते हैं।
मकर: सितारा नुकसान वाला, किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट भी न फंसने दें, सेहत में भी बिगाड़ पैदा होने का डर।
कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, फोटो-वीडियोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपनी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मीन: समय सफलता तथा इज्जत-मान देने वाला, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।