Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Apr, 2025 07:11 AM
Feng shui ghungroo in home vastu: फेंगशुई एक ऐसी प्राचीन विद्या है, जिसमें घर की सजावट और वस्तुओं के जरिए जीवन की ऊर्जा (Chi/Qi) को संतुलित किया जाता है। फेंगशुई में घुंघरू एक छुपी हुई ध्वनि-ऊर्जा का रहस्य है। घुंघरू में मीठी ध्वनि होती है, उनमें...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Feng shui ghungroo in home vastu: फेंगशुई एक ऐसी प्राचीन विद्या है, जिसमें घर की सजावट और वस्तुओं के जरिए जीवन की ऊर्जा (Chi/Qi) को संतुलित किया जाता है। फेंगशुई में घुंघरू एक छुपी हुई ध्वनि-ऊर्जा का रहस्य है। घुंघरू में मीठी ध्वनि होती है, उनमें अद्भुत साउंड वाइब्रेशन ऊर्जा होती है, इन्हें कहां और कैसे सजाना चाहिए, जानते हैं-
मुख्य द्वार (Main Entrance) के पास दरवाजे के अंदर की तरफ, ऊपर की चौखट पर घुंघरू से बनी छोटी-सी झालर या बेल टांगें। जब भी कोई दरवाजा खुलेगा, घुंघरू की आवाज़ नकारात्मक ऊर्जा को बाहर और सकारात्मक ऊर्जा को अंदर बुलाएगी। यह ध्वनि-चेतावनी की तरह भी काम करती है, जो अनजानी-अदृश्य ऊर्जा को रोकती हैं खासकर बुरी नज़र के प्रभाव पर अंकुश लगाती हैं।
उत्तर-पूर्व दिशा (North-East) में खिड़की या कोने में एक छोटा-सा घुंघरू-झूला या टेबल पीस रखें, जो पीतल या कॉपर से बना हो। उत्तर-पूर्व ज्ञान, शांति और आध्यात्मिकता की दिशा मानी जाती है। घुंघरू की मधुर ध्वनि वहां ध्यान और मेडिटेशन में मदद करती है। इससे घर में बैठे-बैठे ही ध्यान की ध्वनि उत्पन्न होती है, बिना संगीत बजाए।
बच्चों के कमरे में खिड़की के पास रंग-बिरंगे धागों से बंधे हल्के घुंघरू एक मोबाइल (हवा से हिलने वाला शोपीस) की तरह लगाएं। बच्चों की ऊर्जा बहुत तेज होती है। घुंघरू उन्हें शांत और सहज बनाते हैं। ये रात्रि में अवचेतन को शांत करते हैं, जिससे बच्चे अच्छे सपने देखते हैं।
घर के पश्चिमी कोने में प्रेम/रिश्तों के क्षेत्र में दो घुंघरू एक साथ लाल या गुलाबी रिबन में बांध कर सजाएं जैसे कि जोड़ बनाते हैं। फेंगशुई में जोड़ी का प्रतीक रोमांस और सामंजस्य को दर्शाता है। रिश्तों में मिठास और अनकही समझ बढ़ती है। बिना कहे एक-दूसरे को महसूस करना आसान होता है।
गैरेज या स्टोर रूम के बाहर दरवाज़े के पास भारी घुंघरू लगाएं। जो हवा या हलके कम्पन से भी आवाज़ करें। इन जगहों में अक्सर रुकी हुई या ऊर्जा होती है, जिसे ध्वनि हिला देती है। जीवन में अटका हुआ पैसा या प्रोजेक्ट धीरे-धीरे मूव करना शुरू कर देता है।
घुंघरू लगाने के फेंगशुई नियम:
टूटा हुआ घुंघरू न रखें: टूटी आवाज़ फेंगशुई में टूटी किस्मत मानी जाती है। जैसे टूटा सितार बेसुरा होता है।
घुंघरू को कभी जमीन से न लगने दें: इन्हें हमेशा ऊंचाई पर टांगें, ताकि ध्वनि हवा में बहे और पृथ्वी में न बंधे।
रोजाना एक बार बजाएं: यदि कोई शोपीस स्थिर है तो दिन में एक बार हाथ से हिलाकर उसकी ऊर्जा एक्टिव करें।
घुंघरू लगाने से मिलते हैं ये अदृश्य लाभ:
बिना धूप-ध्यान के नकारात्मक ऊर्जा का विसर्जन।
घर में नई ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, अंदरुनी ठहराव टूटता है।
बातचीत में मिठास और समझदारी आती है।
नींद बेहतर होती है खासकर बच्चों और बुजुर्गों की ।
क्रिएटिविटी और संगीत भावना को जाग्रत करता है।