ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का पहला बयान आया सामने

Edited By Updated: 07 May, 2025 01:15 PM

pm narendra modi s first statement on operation sindoor came out

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सेना ने कम समय में ही आतंक को जबाव दे दिया। इसके लिए मैं सेना को बधाई देता हूं। यह देश के लिए गर्व का पल है।

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सेना ने कम समय में ही आतंक को जबाव दे दिया। इसके लिए मैं सेना को बधाई देता हूं। यह देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात एक साहसी और सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसे नाम दिया गया 'ऑपरेशन सिंदूर'। इस मिशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों के नौ प्रमुख ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। यह कदम पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया, जिसमें हमारे कई जवान शहीद हुए थे। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई केवल आतंकी ढांचों और उनके लॉन्च पैड्स के खिलाफ की गई। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

PM मोदी की प्रतिक्रिया: 'सेना ने बढ़ाया देश का मान'

कैबिनेट की अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की 'शौर्यगाथा' करार दिया। उन्होंने कहा, "ये देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। पूरी कैबिनेट सेना के इस अदम्य साहस को सलाम करती है।" पीएम मोदी ने ऑपरेशन की पूरी जानकारी कैबिनेट को दी और सेना की रणनीति, सफलता और अनुशासन की खुले दिल से सराहना की।

कैसे हुआ ऑपरेशन सिंदूर?

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। इसमें वायुसेना और जमीनी खुफिया एजेंसियों की साझा रणनीति थी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं और रणनीतिक संकेत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कूटनीतिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कई देशों को ऑपरेशन की जानकारी दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भारत ने आतंक के खिलाफ एक न्यायोचित और सीमित सैन्य कार्रवाई की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन बालाकोट स्ट्राइक की तरह ही भारत की नई सैन्य नीति - 'हिट बैक हार्ड' का संकेत देता है।

पाकिस्तान में मची खलबली

हालांकि पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीओके के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई और आतंकियों के कैंप तबाह हो गए। पाकिस्तानी सेना इन इलाकों को सील कर चुकी है।

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!