Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2026 11:48 AM

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में 30000 करोड़ रुपए का निवेश होने के बावजूद अब तक वहां से एक भी निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं हुई।
नई दिल्ली (एजैंसी): कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में 30000 करोड़ रुपए का निवेश होने के बावजूद अब तक वहां से एक भी निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं हुई। रमेश ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखे जाने पर सवाल उठाए।
जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने 28 मार्च, 2026 को जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन बड़े समारोह में किया था।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के पहले चरण में 3000 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण विवादों के बीच किया गया। रमेश ने कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नोएडा-जेवर’ कर दिया गया है। उन्होंने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि अब अगला नामकरण किसके नाम पर किया जाएगा?