H Alphabet 2024 Horoscope: H नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Nov, 2023 07:23 AM

जिन जातकों का नाम H से शुरू होता है तो आपकी राशि कर्क बनती है। कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। इस वजह से ये जातक बहुत इमोशनल होते हैं जिस वजह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

H Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम H से शुरू होता है तो आपकी राशि कर्क बनती है। कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। इस वजह से ये जातक बहुत इमोशनल होते हैं जिस वजह से इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। कर्क राशि के जातक की एक खासियत होती है। ये ज्यादा देर तक न ही गुस्से होते हैं और न ज्यादा देर तक किसी से नाराज रहते हैं। कर्क राशि सात्विक राशि है, गुरु यहां पर आकर उच्च के हो जाते हैं। ये लोग मन के बहुत ज्यादा सच्चे होते हैं। 1 जनवरी के दिन शनि अष्टम में चल रहे हैं। शनि का पूरा साल प्रभाव रहने वाला है।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

1 जनवरी से 15 जनवरी तक सूर्य आपके लिए शुभ गोचर में रहेंगे।
15 अप्रैल से 15 जून तक आपको कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी अच्छा है।

केतु पूरा साल शुभ गोचर में रहेंगे। जब भाग्य स्थान के कारक ग्रह, धन और पंचम का कारक ग्रह शुभ गोचर में आ जाता है तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु और केतु आपके लिए पूरा साल शुभ गोचर में रहेंगे।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति:  दशम भाव के स्वामी आपकी कुंडली में मंगल हैं।  गुरु गोचर कर रहे हैं। इधर गुरु का गोचर शुभ नहीं होता। पहली जॉब दूसरे भाव से आती है। गुरु इस भाव को देख रहे हैं, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें जॉब मिल सकती है। इस भाव के स्वामी के ऊपर मंगल की दृष्टि है। कारोबार के लिहाज से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर भी है। पहले 4 महीने धन वृद्धि भी देखने को मिलेगी। आय स्थान के स्वामी शुक्र बनते हैं। बुध और शुक्र की दृष्टि आय स्थान के ऊपर जा रही है। मनी का फ्लो नहीं टूटेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। सप्तम भाव के स्वामी का अष्टम में चले जाना ये स्थिति अच्छी नहीं है। इस भाव के ऊपर केतु की दृष्टि भी है। सप्तम और सप्तमेश दोनों ही अच्छे प्रभाव में नहीं है। 30 अप्रैल के बाद सिंगल राशि के जातकों के लिए समय बहुत बढ़िया है। शादी होने की सम्भावना है। शनि अष्टम भाव में बैठकर दूसरे भाव को देख रहे हैं। मंगल लग्न राशि को देख रहे हैं, गुस्से को थोड़ा नियंत्रण में रखें।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगल को शनि जब एक साथ आ जाएंगे। शनि और मंगल जब एक साथ आ जाएंगे तो दुर्घटना होने का भय ज्यादा रहेगा।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: बुध पंचम भाव में हैं। चौथे भाव का स्वामी शुक्र शुभ गोचर में हैं। गुरु ग्यारहवें भाव में बैठकर पंचम को एक्टिवेट कर देंगे। अगर किसी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय काफी शुभ रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!