पाकिस्तान में 200 साल पुराने जैन मंदिर की बदहाली, 2014 में मरम्मत का ऐलान फिर भी अधूरा काम

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 09:05 AM

historic temples in pakistan news

पाकिस्तान के ज्यादातर बचे हुए जैन मंदिर दक्षिणी पाकिस्तान में सिंध के नगरपारकर इलाके के आस-पास हैं, लेकिन उनमें से कुछ पंजाब में भी बचे हैं, जिसमें मुल्तान में एक मंदिर भी शामिल है।

गुरदासपुर/मुल्तान (विनोद): पाकिस्तान के ज्यादातर बचे हुए जैन मंदिर दक्षिणी पाकिस्तान में सिंध के नगरपारकर इलाके के आस-पास हैं, लेकिन उनमें से कुछ पंजाब में भी बचे हैं, जिसमें मुल्तान में एक मंदिर भी शामिल है। चूरी सराय बाजार के एक कोने में बना पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर 1800 के दशक की शुरुआत में बनाया गया था और इसकी दीवारों पर पंजाब की सबसे अच्छी छोटी पेंटिंग बनी हैं। इस मंदिर की पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 2014 में मुरम्मत करने की घोषणा की थी। 

परंतु आज तक इस मंदिर की मुरम्मत का काम पूरा नही हुआ है जबकि पाकिस्तान सरकार समय-समय पर हिन्दू समुदाय संबंधी कई तरह के दावे कर विश्व को गुमराह कर रही है। लाहौर के मुख्य जैन मंदिर का रेस्टोरेशन 2021 में शुरू हुआ और गुजरांवाला में आत्मारामजी मंदिर का अभी रेस्टोरेशन चल रहा है। पहले तो मुल्तान के पार्श्वनाथ मंदिर की मुरम्मत का काम भी 2021 में ही शुरू करने की घोषणा की गई थी, परंतु इस मंदिर का सुधार दूसरे चरण में किए जाने की बात की जा रह है जबकि अभी पहला चरण ही पूरा नहीं हुआ। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!