इन शहरों की होली में है कुछ अलग बात !

Edited By Jyoti,Updated: 20 Mar, 2019 01:39 PM

holi celebrate in these cities in special way

जैसे कि सब जानते हैं कि हर जगह होली के त्यौहार की धूम मची हुई है। वैसे तो देश के कोने-कोने में ये त्यौहार मनाया जाता है लेकिन बताया जाता है कि कुछ शहरों की होली की बात तो निराली है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं कि हर जगह होली के त्यौहार की धूम मची हुई है। वैसे तो देश के कोने-कोने में ये त्यौहार मनाया जाता है लेकिन बताया जाता है कि कुछ शहरों की होली की बात तो निराली है। तो चलिए जानते हैं उन शहरों के बारे में जहां होली कुछ अलग ही अंदाज़ से मनाई जाती है।
PunjabKesari, होली, होली 2019, Holi, Holi 2019
सबसे पहले बात करते हैं कि मथुरा-वृंदावन की फूलों की होली की जो न केवल भारत में प्रसिद्ध है बल्कि कई विदेशों में भी काफी प्रचलित है। यहां होली का उत्सव एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे हफ्ते तक मनाया जाता है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Vrindavan Holi, वृंदावन की होली
मथुरा-वृंदावन की ही तरह बरसाना की होली देखने के लिए भी देश-विदेशों से लोग आते हैं। यहां रंगों के साथ-साथ लठ्ठमार होली खेली जाती है। जिसका इतिहास श्रीकृष्णु से जुड़ा हुआ है। बता दें कि यहां तीन दिनों तक लठ्ठमार होली खेली जाती है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, बरसाना की होली, Barsana Holi
शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बोलपुर के पास एक छोटा शहर स्थित है जो कोलकाता के उत्तर में स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शहर का निर्माण प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने करवाया था। साथ ही उन्होंने यहां विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। बताया जाता है कि यहां सांस्‍कृतिक और पारंपरिक अंदाज में गुलाल और अबीर से  होली खेली जाती है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, शांतिनिकेतन की होली, Shantiniketam
कहते हैं मुंबई का धारावी वहां की झुग्‍गी-झोपिड़यों के लिए अधिक मशहूर है। परंतु आप को बता दें कि यहां के बच्‍चे बहुत ही मस्‍त अंदाज में होली का लुत्फ उठाते हैं। तो अगर भी इस होली का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां जाना न भूलें।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, मुबंई की होली, Mumbai
होली का त्यौहार हिंदू लोगों के साथ-साथ सिक्खों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब में होली के रंग कुछ अलग ही होते हैं। यहां होली को होला मोहल्ला के नाम से मनाया जाता है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, आनंदपुर साहिब की होली, Anandpur Holii
अब बात करते हैं उदयपुर की होली की। कहते हैं अगर किसी की शाही अंदाज़ में होली मनाने का मन हो तो उसे जीवन में एक बार उदयपुर में जाकर होली ज़रूर मनानी चाहिए।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, उदयपुर की होली, Udaipur Holi
वैसे तो ये त्यौहार रंगों का माना जाता है लेकिन दिल्ली में रंगों से साथ यहां सुरों की महफ़िलें भी लगती हैं। यहां संगीत की अलग ही प्रकार की धूम देखने के मिलती है। बल्कि यहां होली पर विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, दिल्ली की होली, Delhi Holi
जयपुर की होली की बात करें तो यहां होली पर हाथियों को सजाकर उनकी परेड निकाली जाती है। कहा जाता है कि रंग-बिरंगे रंगों से सजे इन हाथियों को देखकर बहुत हगी अच्छी अनुभूति का अहसास होता है। परंतु बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से इस परेड को एनिमल राइट्स के कारण बंद कर दिया गया है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, जयपुर की होली, Jaipur Holi
यहां मिलेगी होली से जुड़ी हर जानकारी (VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!