Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 May, 2024 08:15 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग वाले और चतुर होते हैं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग वाले और चतुर होते हैं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से अलग होती है। मूलांक 4 वाले जातक हर कार्य को जल्दी से जल्दी कोई न कोई शॉर्टकट अपनाकर पूरा करना चाहते हैं। जिसके कारण बाद में इन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। यह सफलता चिरस्थाई नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में अक्सर सभी घटनाएं अकस्मात होती हैं। चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी मान्यताओं और सोच को नहीं मानते। ये लोग लगातार उनमें परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहते हैं, जिसके कारण इन्हें समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। बहुत बार लोग उन्हें गैर परंपरावादी और क्रांतिकारी की संज्ञा दे देते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो, मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं परंतु आपके कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। इस वर्ष कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। अगस्त के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा परंतु समय आपके अनुकूल है समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सा मंदा रहेगा। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से थोड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। फरवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि निजी जीवन की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। मार्च के महीने में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अप्रैल के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई भी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र रखें। छोटी कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com