Home Gym Vastu: गलत दिशा में बना जिम बन सकता है हादसों की वजह, जानें सही स्थान और जरूरी वास्तु सिद्धांत

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 02:46 PM

home gym vastu

Home Gym Vastu Tips: घर में जिम बनाते समय दक्षिण, पश्चिम या नैऋत्य दिशा का चयन क्यों जरूरी है? जानें जिम से जुड़े मुख्य वास्तु दोष, सही दिशा और वर्कआउट के दौरान ध्यान रखने योग्य सुरक्षा बातें।

Home Gym Vastu Tips: आजकल स्वस्थ रहने और नियमित व्यायाम करने के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण घरों में ही जिम बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बड़े और आधुनिक घरों में लोग ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिल, वेट ट्रेनिंग मशीनों तथा अन्य व्यायाम उपकरणों के लिए घर में अलग से स्थान निर्धारित करते हैं। लेकिन घर में जिम बनाते समय केवल उपकरणों की व्यवस्था, कमरे के आकार और सुविधाओं पर ही ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घर की समग्र बनावट, वास्तु संबंधी सिद्धांतों और सुरक्षा मानकों को भी ध्यान में रखना चाहिए। घर की दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या दक्षिण-पश्चिम दिशा में जिम बनाना ज्यादा वास्तुअनुकूल होता है क्योंकि इन दिशाओं में ही भारी उपकरण रखना वास्तुअनुकूल होता है।

PunjabKesari Home Gym Vastu

आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं, जिनमें व्यायाम करते समय युवाओं को हार्ट अटैक आने या अचानक तबीयत बिगड़ने की घटनायें जिसके कारण कई बार व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है, का उल्लेख होता है। ऐसी घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। इसलिए जिम बनाते समय उस भवन की वास्तु अनुकूलता पर विशेष ध्यान देना चाहिए, चाहे वह घर में हो या सार्वजनिक स्थान पर। ऐसे भवन जिसका ईशान कोण ऊंचा हो, घटा हो, कटा हुआ हो अथवा गोलाकार हो तथा दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या नैऋत्य कोण में किसी प्रकार का बढ़ाव या नीचाई जैसे कुआं, भूमिगत पानी की टंकी, सेप्टिक टैंक, रैम्प अथवा मुख्य द्वार हो तो यह बनावट वास्तु विपरीत होती है।

PunjabKesari Home Gym Vastu

जिस जगह भी जिम में इस प्रकार के हादसे हुए हैं वहां ऐसे वास्तुदोष अवश्य देखने को मिले हैं। जिम जहां भी हो उस जगह पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को हृदय संबंधी समस्या है या व्यायाम करते समय सीने में दर्द, चक्कर अथवा असामान्य सांस फूलने जैसी परेशानी होती है, तो उसे तुरंत व्यायाम रोककर चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

जिम की प्लानिंग करते समय जिस स्थान पर जिम है, उसके साथ-साथ पूरे भवन की बनावट वास्तुअनुकूलता का ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Home Gym Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!