आपका राशिफल- 24 सितम्बर, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2019 10:00 AM

horoscope news in hindi

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी कॉलेज से लेक्चरार के लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आपके घर में अचानक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी कॉलेज से लेक्चरार के लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आपके घर में अचानक से कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- शाम 06:00 से शाम 07:30 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर चढ़े गोलोचन से तिलक करें।


वृष- आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ समय- शाम 03:00 से शाम 04:30 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर चढ़े तुलसी पत्र तिजोरी में रखें।


मिथुन- आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी साथ ही तरक्की के नये मार्ग खुलेंगे। आज खुद की परेशानी पैरेन्ट्स से शेयर करेंगे तो निश्चित ही आपको उसका हल मिल जायेगा। इस राशि के जमींदार को फायदा होने वाला है। करियर की नई शुरुआत होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ समय- शाम 04:30 से शाम 06:00 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर मिश्री चढ़ाकर किसी कन्या को दान करें।


कर्क- आज आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आप जो भी कार्य कर रहे हैं, उसे पॉजिटिविटी के साथ करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते हैं। आज खरीद सकते हैं डिस्काउंट मिलने की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई में लगेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ समय- प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर चढ़ा चांदी का सिक्का गल्ले में रखें।


सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा-सा परिवर्तन करने कि जरूरत है। ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे मन प्रसन्न होगा। लाइफ पार्टनर के साथ आप बाहर डिनर का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ समय- दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर सफ़ेद फूल चढ़ाएं।


कन्या- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। कार्य में सफलता भी मिलेगी।  इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक काफी फायदा हो सकता है। लाइफ पार्टनर आज साथ में टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
शुभ समय- शाम 04:30 से शाम 06:00 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर कुशा चढ़ाकर किसी नोटबुक के बीच में रख दें।


तुला- आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के कामों में परिवारवालों का पूरा सहयोग करेंगे। आज जॉब में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ समय- शाम 03:00 से शाम 04:30 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर मोगरे का इत्र चढ़ाएं।


वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उनकी कंपनी की किसी ऐसी कंपनी से डील फाइनल होगी। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- शाम 06:00 से शाम 07:30 तक
उपाय: तुलसी की माला से ॐ वैकुंठपतये नमः मंत्र जपें।


धनु- आज आप कार्यक्षेत्र में कई अहम फैसला लें सकते हैं। किसी अनुभवी की मदद से आपको धनलाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
शुभ समय- प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर चमेली का फूल चढ़ाएं। 


मकर- आज ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। साथ ही नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ समय- प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक
उपाय: भगवान विष्णु की कर्पूर जलाकर आरती करें।


कुंभ- आज आप जरूरी कामकाज निपटाने के लिए प्लानिंग करेंगे। जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। अचानक धन लाभ की उम्मीद है। भाइयों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आइसक्रीम खाने बाहर जाएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ समय- प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक
उपाय: भगवान विष्णु पर नारियल किसी कन्या को दान करें।


मीन- आज आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस प्रोजेक्ट में निवेश कर सकता है। लाइफ पार्टनर आज अपने पार्टनर को ड्रेस गिफ्ट करेगा। इससे रिश्ते की दूरियां नजदिकियों में बदल जाएगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
शुभ समय- प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक
उपाय: चंदन की माला से ॐ चक्रधराय नमः मंत्र जपें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!