जानें S से लेकर Z नामाक्षर वालों तक का कैसा होगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 31 Dec, 2018 06:43 PM

how will 2019 according to your name alphabet

S- स्टूडेंटस मार्च महीने का समय आपके लिए बहुत शुभ है। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। अगर आप इस साल मैरिज करवा रहें हैं तो आपका विवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
S- 
स्टूडेंटस मार्च महीने का समय आपके लिए बहुत शुभ है। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। अगर आप इस साल मैरिज करवा रहें हैं तो आपका विवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाहित लोग इस साल ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ बिताने वाले हैं। आप पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। बेरोजगारों को जॉब के अच्छे अवसर मिलेगें अगर आप जॉब कर रहें हैं तो आप जॉब भी चेंज कर सकते हैं। नया साल के शुरू में थोड़ी तंगी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साल के मध्य तक धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

PunjabKesari

T- स्टूडेंटस को पढ़ाई-लिखाई से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आपका कोई इग्ज़ाम काफी समय से फंसा है तो इस साल अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाना चाहते हैं तो ये आने वाला साल आपके लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेमी से ढेर सारा प्यार मिलने वाला हैं। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने वाले हैं। नए रिश्ते सोच-समझकर बनाएं। व्यापारियों के लिए ये साल लाभदायक रहने वाला हैं। आपका करियर सामन्य से काफी बढ़ेगा। कामकाज के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इस नाम के जातको के सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहें हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें। इनकम के नए सोर्स बनने वाले हैं।
PunjabKesari

U- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें स्टूडेंटस के हाथ बड़ी सफलता लगने वाली है। नया साल आपका बेहतरीन रहने वाला है। जल्दबाजी में किसी पर विश्वास न करें बाद में पछताना पड़ सकता है। बच्चे आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ा सकते हैं। प्यार से समझाने पर वो समझ जाएंगे। इस साल आपके प्रेम संबध मजबूत होने वाले हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहें हैं। नौकरी कर रहें जातको को प्रमोशन भी मिल सकती है। वेतन में बढ़ोतरी की भी संभावना हैं। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के साथ-साथ खर्चा भी खूब होगा। 

V- स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत की ज़रूरत हैं। अपनी मेहनत ज़ारी रखें अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। कई लोग आपको गलत सलाह भी देंगे, जिससे आप उलझन में पड़ सकते हैं। जिनका विवाह नहीं हो रहा, इस साल इनके विवाह के योग बन रहें हैं। नौकरी कर रहें जातको के वेतन में वृद्धि हो सकती है और इस साल में प्रमोशन भी हो सकती है। सोचे हुए काम इस साल पूरे हो सकते हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझ करें, पैसे अटक सकते हैं। हद से ज्यादा किसी पर विश्वास मंहगा पड़ सकता हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुधर सकती है। 

W- स्टूडेंटस को पढ़ाई को लेकर मन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें जातको के लिए नया साल अच्छा रहने वाला है।  विवाहित लोगों नए साल में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं। बच्चों से आपको खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जॉब कर रहें कर्मचारी अपना कारोबार करने के बारे में भी सोच सकते हैं। 2019 में आपके कामकाज में वृद्धि होने वाली है। इस साल आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है। साल के अंत तक आमदनी के नए सोर्स बनेंगे।

X- स्टूडेंटस के लिए नया साल खुशियों भरा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। विवाहित लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करने वाले हैं। बच्चों की कामयाबी आपके घर में खुशिया लेकर आएगी। न्यूली मैरिड कपल्स की लाइफ में रोमांच लेकर आने वाला है। 2019 में आपके कामकाज में वृद्धि होने वाली है। अगर आप नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहें हैं तो ये साल आपके लिए लक्की है। आर्थिक तंगी से झूज रहें जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली हैं।  
PunjabKesari

Y- साल 2019 पढ़ाई-लिखाई के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो स्टूडेंटस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं वो अपनी मेहनत ज़ारी रखें इसके साथ ही धैर्य रखने की भी ज़रूरत हैं आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नव विवाहित नये साल पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने से दिमाग में चल रही कोई पुरानी गलतफ़हमी दूर होने वाली है। रिश्ता मजबूत होगा। बेरोजगारों की 2019 में जॉब की तालाश खत्म होने वाली है। जॉब के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली हैं, जिससे आपको पूरे साल पैसो की कमी नहीं आएगी। काफी समय से फंसे पैसे मिलने की संभावना है।

Z- Z नाम के स्टूडेंटस की किस्मत 2019  में चमकने वाली हैं। अगर आप विदेश पढ़ने का मन बना रहें हैं तो वहां किसी अच्छे इंस्टीट्यूट में आसानी से दाखिला मिल सकता है। लव मैरिज के योग बन रहें हैं। अगर आप इस साल मैरिज करवा रहें हैं तो आपका विवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अच्छे खान-पान की वजह से आपका स्वास्थय भी पहले से बेहतर होगा। प्रेमी से ढेर सारा प्यार मिलेगा। व्यापारियों के लिए ये साल लाभदायक रहने वाला हैं। साल के जून में आपके करियर में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधो में मजबूती आएगी।
साल 2019 में क्या मुरझा जाएगा कमल ? (VIDEO)

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!