Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Nov, 2023 08:21 AM
शिमला (राजेश): दीवाली के शुभ अवसर पर बाहरी राज्यों से घर आने वाले हिमाचलियों के लिए एच.आर.टी.सी. दीवाली से पहले यानी 10 और 11 नवंबर को दिल्ली
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शिमला (राजेश): दीवाली के शुभ अवसर पर बाहरी राज्यों से घर आने वाले हिमाचलियों के लिए एच.आर.टी.सी. दीवाली से पहले यानी 10 और 11 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 173 स्पैशल बसें चलाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। ये बसें, दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चलेंगी।
सभी आर.एम. दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के अड्डा इंचार्जों के संपर्क में रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें मुहैया करवाई जा सकें। निगम प्रबंधन द्वारा दीवाली के बाद यात्रियों को उनके कार्यस्थल पर छोड़ने के लिए भी बसों का प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।