Janakpurdham News: जनकपुर धाम पहुंचे करीब 400 भारतीय श्रद्धालु

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 10:49 AM

janakpurdham news

भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुर धाम को सीधी रेल सेवा से जोड़ने के लिए चलाई गई कमला-सरयू एक्सप्रैस के पहले फेरे में करीब 400 भारतीय श्रद्धालु मंगलवार को देश के तराई में बसे शहर पहुंचे।

काठमांडू (एजैंसी): भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुर धाम को सीधी रेल सेवा से जोड़ने के लिए चलाई गई कमला-सरयू एक्सप्रैस के पहले फेरे में करीब 400 भारतीय श्रद्धालु मंगलवार को देश के तराई में बसे शहर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के उनके समकक्ष बालेन्द्र शाह ने संयुक्त रूप से सोमवार को नई दिल्ली से इस ट्रेन सेवा का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा आसान होने की उम्मीद है। इस ट्रेन ने अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में पूरी की। यह एक साप्ताहिक ट्रेन है और नेपाल में प्रवेश करने से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के कई कस्बों से होकर गुजरती है। 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पर नेपाल रेलवे कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, नेपाल के युवा, श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव और मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!