Katra News: शुक्रवार की शाम शोभा यात्रा देखने के लिए उमड़ा दर्शको का सैलाब

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2023 07:17 AM

katra live news

नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर शाम के समय कटड़ा में निकलने वाली शोभा यात्रा का इंतजार हर किसी को रहता है। वहीं शुक्रवार की शाम कटड़ा में निकली शोभा यात्रा के दौरान दर्शकों का सैलाब देखने को मिला।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर शाम के समय कटड़ा में निकलने वाली शोभा यात्रा का इंतजार हर किसी को रहता है। वहीं शुक्रवार की शाम कटड़ा में निकली शोभा यात्रा के दौरान दर्शकों का सैलाब देखने को मिला। दर्शक इस दौरान विभिन्न झांकियां के नजारे को अपने-अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। दर्शकों के चेहरे की मुस्कुराहट ही बता रही थी कि हर झांकी की प्रस्तुति दर्शकों को इस कदर पसंद आ रही है।

शुक्रवार की शाम निकली शोभायात्रा के दौरान एस.एस.पी रियासी अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित करते हुए शुक्रवार की शाम की  शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान ए.एस.पी कटड़ा विपन चंद्रन, उप निर्देशक पर्यटक विभाग उमेश ऑन, आर.एस मन्हास, रतन शर्मा, हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस शोभायात्रा के दौरान श्री गणेश की झांकी, राम दरबार, बाबा जीतो, माता रानी की पालकी, लव कुश की झांकी, काली माता की झांकी सहित खाटू श्याम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं इस दौरान श्री कृष्ण सखियों के साथ रासलीला करने की झांकी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। इन सब के बीच डोगरा कलर को दर्शाने का प्रयास जैसे डोगरी शादी में सात, डोगरी देवी- देवताओं की यातरर को भी कलाकारों द्वारा बखूबी  दर्शाया गया। यह शोभा यात्रा कस्बे के जम्मू मार्ग से शुरू होकर मुख्य बाजार, चिंतामणि मार्ग से होते हुए बाणगंगा मार्ग से वापस लौटी।

आपको बता दें की शोभा यात्रा का आयोजन सनातन धर्म सभा के सौजन्य से नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर कटड़ा में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार आने वाले शेष नवरात्र के दिनों में दर्शकों को एक से बढ़कर एक झांकी देखने को मिलेगी।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!