Krishna Janmashtami 2022: आज मचेगी जन्माष्टमी की धूम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2022 09:36 AM

krishna janmashtami

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर तरफ भगवान मुरलीधर माधव की भक्ति की धूम है। घरों में पूजन की तैयारी है तो मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्री कृष्ण भगवान के मंदिरों में जन्म की विशेष पूजा की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sri Krishna Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर तरफ भगवान मुरलीधर माधव की भक्ति की धूम है। घरों में पूजन की तैयारी है तो मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्री कृष्ण भगवान के मंदिरों में जन्म की विशेष पूजा की तैयारी की गई है। रात 12:00 बजे भगवान का जन्म कराया जाएगा। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन के साथ दर्शन-पूजन होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इस्कॉन ईस्ट ऑफ कैलाश
ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पूरी तरह से सजकर तैयार है। मंदिर तक पहुंचने के लिए कैलाश कॉलोनी से मंदिर और श्रीनिवासपुरी से कैलाश कॉलोनी वाले रोड पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक वृजेंद्र नंदन दास ने कहा कि मंदिर प्रांगण को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। आज पूरा मंदिर सुंदर झांकियों और विद्युत प्रकाश से जगमग रहेगा। राधा कृष्ण की दो पोशाक वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार की गई हैं। आज सुबह 4.30 बजे मंगल आरती होगी। 7.30 बजे सुबह से मंदिर सभी दर्शनार्थियों के लिए दिनभर खुला रहेगा। रात 10 बजे महाभिषेक शुरू होगा। रात 12 बजे 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग, केक का भोग कान्हा को लगेगा। 12.30 बजे महाआरती होगी और 1 बजे मंदिर बंद हो जाएगा। 

मयूर विहार श्रीकृष्ण मंदिर शोभायात्रा
मयूर विहार स्थित वायुरप्पन श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पॉकेट 1 स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होगी और गणेश मंदिर, नोएडा रोड, मयूर विहार एक्सटेंशन होते हुए गुरुवायुरप्पन मंदिर पर आकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में बच्चे भगवान के विविध रूप धारणकर सम्मिलित होंगे। मंदिर की तरफ से 18 अगस्त को श्रीकृष्ण भगवान का विशेष पूजन-अर्चन और जन्म का अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दही हांडी का आयोजन भी किया जाएगा। 

द्वारका इस्कॉन में दिव्य अभिषेक
द्वारका इस्कॉन मंदिर में सुबह 8:00 कथा और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन की तरह श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात 12:00 बजे मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अभिषेक, श्रृंगार के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान दामोदर लीला, अघासुर लीला, गोवर्धन लीला आदि का मंचन किया जाएगा।

PunjabKesari kundlitv

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!