लव राशिफल- मेरी आशिकी तुम ही हो...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2021 07:45 AM

love rashifal

मेष- आज आपका मिजाज कुछ गर्माया रहेगा। जो साथी के साथ अनचाही लड़ाई की वजह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका मिजाज कुछ गर्माया रहेगा। जो साथी के साथ अनचाही लड़ाई की वजह बन सकता है। रिश्ते में आपसी तालमेल बैठाना है तो नेगेटिविटी से दूर रहें।

वृष- जब व्यक्ति प्यार में होता है तो अपने पार्टनर से कुछ अनकही उम्मीदें लगा लेता है। आप उनकी जुबान की नहीं आंखों की भाषा समझेंगे तो रिश्ते में रोमांस बरकरार रहेगा।

मिथुन- आज परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। उसकी झल्लाहट साथी पर न दिखाएं। साथी के साथ संयम और प्यार से रहें।

कर्क- आज साथी से कोई बड़ी गलती होने की संभावना है। उन पर चीखने-चिल्लाने की बजाय मिस्टेक को ठीक कैसे करें, इस पर फोकस करेंगे। आपका ये बर्ताव उन्हें खुशी देगा।

सिंह- आज अपसी रिश्ते से कड़वाहट को दूर करने के लिए पहल करें। साथी इससे बहुत इंप्रेस होगा और सारे मन-मुटाव भुल कर आपका हाथ थाम लेगा।

कन्या- काफी समय से मन में कुछ ऐसी बातें चल रही थी, जो चाह कर भी पार्टनर से नहीं कर पा रहे थे। आज दिल खोल कर सारी बातें करने का सुनहरी मौका मिलेगा।

तुला- आज रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को मिलेगा। रिलेशनशिप में खुशहाली छाई रहेगी। जो तन-मन को बहुत प्रसन्नता देगी।

वृश्चिक- आज साथी को वक्त दें, उनके साथ समय बिताएं। रिश्ते में खालीपन को भरने का ये सबसे बढ़िया विकल्प है। जो आप दोनों में नजदीकियां बरकरार रखता है।

धनु- आज वर्क प्लेस पर बहुत तनाव रहेगा लेकिन उसका प्रभाव रिलेशनशिप पर बिल्कुल भी न पड़ने दें। साथी को खुश रखेंगे तो आपको भी सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

मकर- आज आपके अंदर का बचपना एक बार फिर जाग जाएगा। साथी के साथ बचपन की यादों को ताज़ा करेंगे और मनपसंद खेल खलने में दिन व्यतित होगा।

कुंभ- आज किसी छोटी सी बात को लेकर आवेश में आ सकते हैं। जिससे लड़ाई की संभावना बनी रहेगी। दिन को अच्छा या बुरा बनाना आपके व्यवहार पर निर्भर करता है।

मीन- साथी के साथ होते हुए भी यदि आप सोशल नेटवर्किंग साइट पर व्यस्त रहते हैं तो ये बहुत गलत है। इससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है और अनदेखी दूरी भी बन जाएगी।

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!