लव राशिफल 15 दिसंबर- ये दिल धड़कता है तेरे ही नाम से

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Dec, 2022 08:09 AM

love rashifal

मेष- दैनिक जीवन में व्यस्त होने के कारण एक-दूसरे को टाइम नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से लव लाइफ फिकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- दैनिक जीवन में व्यस्त होने के कारण एक-दूसरे को टाइम नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से लव लाइफ फिकी रहेगी। चाह कर भी प्यार के रंग में रंगने का समय नहीं मिल पाएगा।
उपाय- बैडरूम में साटन के परदे लगाएं।

वृष- आज लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। मनचाहा आनंद चाहते हैं तो साथी को उनकी पसंद की जगह घुमाने ले जाएं या गिफ्ट दें। संभव है बिगड़ी बात बन जाए।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

मिथुन- आज एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जी भर के प्यार भरी रोमांटिक बातें करेंगे। स्ट्रेसफुल दिनचर्या से आराम मिलेगा, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय- थोड़ा सा गुड़ घर के मुख्य द्वार पर रखें।

कर्क- आज किसी तीसरे से लड़ाई- झगड़े होने पर उसका गुस्सा साथी पर निकल सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखना बहुत जरूरी है। लव लाइफ में दरार आ सकती है।
उपाय- अपने कपड़े किसी के साथ शेयर न करें।

सिंह- आज वर्क लोड की वजह से साथी से दूरी बनी रहेगी, चाहकर भी मिल नहीं पाएंगे। फ़ोन पर रोमांटिक बातों का सिलसिला जारी रहेगा, जो दोनों को करीब लाने का काम करेगा।
उपाय- बैडरूम में खबससूरत फूलों वाले डिजाइन की बैडशीट बिछाएं।

कन्या- आज गुस्से में पार्टनर से कुछ ऐसा बोल देंगे, जो नहीं बोलना चाहिए। जिससे सारा दिन दोनों का मन एक दूसरे से खिन्न रहेगा। शाम को कोई खुशखबरी मिलने से माहौल नार्मल होगा।
उपाय- ओम श्री हनुमंते नम: मंत्र का जाप करें।

तुला- किसी मित्र या रिश्तेदार की बातों में आकर साथी पर से अपना भरोसा खो सकते हैं। दोनों में लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है। रिश्ते को बचाना है तो सुनी-सुनाई बातों से दूर रहें।
उपाय- ऊँ मंत्र का 108 बार जाप करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आप रोमांस के मूड में रहेंगे लेकिन मौका नहीं मिल पाएगा। पार्टनर के साथ डेट का प्रोग्राम बनेगा लेकिन साथी के व्यस्त होने के कारण जा नहीं पाएंगे।
उपाय- शनि स्त्रोत का पाठ करें।

धनु- आज साथी को प्रपोज करने या घर पर शादी की बात करने के लिए दिन अच्छा है। अपने पार्टनर को पा लेने की ख़ुशी कपल्स के चेहरे पर साफ़ दिखाई देगी।
उपाय- देवी कवच का पाठ करें।

मकर- आज लव लाइफ में नाजुक दौर रहेगा। जरा संभल कर रहें। रिश्ते में दूरियां बढ़ने और टूटने का खतरा भी रह सकता है। अपनी जुबान में मिठास लाएं और समझौतावादी रवैया अपनाएं।
उपाय- हनुमान जी को लाल लंगोट चढ़ाएं।

कुंभ- आज लव लाइफ ठंडी रहेगी। रिलेशनशिप से रोमांस गायब रहेगा। सारा दिन नीरसता का आलम बना रहेगा। शादी या प्रपोज करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करने की जरुरत है।
उपाय- पीपल पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन- आज वर्कलोड होने की वजह से साथी के साथ कम्यूनिकेशन गैप रहेगा। एक दूसरे के साथ कोई भी बात शेयर नहीं कर पाएंगे। जिससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!