लव राशिफल 24 जनवरी- रस्मो-रिवाज़ की जो परवाह करते हैं, प्यार में वो लोग गुनाह करते हैं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jan, 2021 12:15 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर ही नहीं बल्कि बेहतरीन रहेगा। साथी से

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर ही नहीं बल्कि बेहतरीन रहेगा। साथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
उपाय- गुड़ से बनी कोई भी वस्तु दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज व्यवहार में उग्रता बनी रहेगी। पार्टनर का स्वभाव सामान्य रहेगा। वो आपको समझने का प्रयास करेंगे लेकिन आपका स्वाभिमान अभिमान बन जाएगा। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- नमक का सेवन न करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज  लव लाइफ में चल रही परेशानियों और संकटों को दूर करने में कोई करीबी आपकी मदद करेगा। सिंग्लस के रिश्ते की बात चल सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मैरिड लाइफ में तनाव हो सकता है। परिवार को लेकर कोई समस्या अपना सिर उठाएगी। सिंग्लस के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। मन की लगभग सभी इच्छाएं आज पूरी होंगी।
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी से कोई भुल हो सकती है। उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने की बजाय शांत रहेंगे तो अच्छा है। रात तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा  और वे क्षमा मांग सकते हैं।
उपाय- बंदरों की सेवा करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपके नाजायज रिश्ते की पोल खुल सकती है। पारिवारिक जीवन में भूचाल आने का अंदेशा है। अन्य अपने रिश्ते की कमजोर गांठों को मज़बूत करेंगे।
उपाय- सोने की अंगूठी पहनें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। उनकी मीठि-मीठि बातें आपके दिल में नई उमंगे जगाएंगी। लव लाइफ हसीन रहेगी।
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी बहुत खुश रहने वाले हैं। आप भी उनके चेहरे की मुस्कान पर फिदा रहेंगे। दोनों की अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। लव लाइफ का भरपूर आनंद लेंगे।  
उपाय- शयनकक्ष में लोहे का सामान न रखें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) सुबह का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। साथी किसी बात से शांत रहेंगे। उनकी समस्या जानने का प्रयास करें, उनसे झगड़ा न करें। शाम के बाद सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार भरी झड़प बड़ा रुप ले सकती है। संबंध बेहतर करने हैं तो अपनी गलती स्वीकार करें। इगो को अपने प्रेम में न आने दें। लव लाइफ के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय-जरूरतमंदों को दान दें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी की अच्छी-अच्छी बातें आपके दिल में खास जगह बनाएंगी। प्यार भरे रोमांटिक पल आपको एक-दूसरे के और करीब लाएंगे। किसी खूबसूरत जगह पर घुमने का प्लान बनेगा।
उपाय- लाल चंदन भगवान भास्कर को अर्पित करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। मूड आॉफ रहेगा। साथी आपको खुश करने का भरपूर प्रयास करेंगे। डिनर या शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। सिंग्लस को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।
उपाय- लाल पुष्प भगवान भास्कर को चढ़ाएं।

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!