लव राशिफल 29 मार्च- सांसों का चलना दिल का मचलना थम सा गया

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2022 08:08 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)- इस राशि के लोग आज अपने प्यार का इज़हार कर अ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)- इस राशि के लोग आज अपने प्यार का इज़हार कर अपने क्रश को पा लेंगे। यही लव आपका साथ देकर आपके भविष्य को उज्जवल बनाएगा। अन्य आज इंटिमेसी और कैंडल लाइट डिनर के मज़े लेंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)- आज आपका बिछड़ा हुआ प्यार वापिस आपके पास आएगा और सारे गम भुलाकर उसे फिर से अपना लेंगे। विवाहित लोगों के जीवन में आज समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। अन्य अपने पार्टनर के मूड का ध्यान रखें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)- प्यार करने वाले लोगों के बीच आज नज़दीकियां बढ़ेंगी। जिसका मज़ा वह खुलकर लेंगे। सिंगल लोग अपने प्रेम से आज शादी की बात करेंगे, उनका सकारात्मक जवाब पा कर मन प्रफुल्लित हो जाएगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)- कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में आज किसी खास के आने की संभावना है, जो जीवन को महका कर नई बहार लाएगा। मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। विवाहित लोग घर से जुड़ी परेशानी की वजह से दुखी रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)- आज आपको आपके प्यार से उपहार मिलेगा, जिसके कारण आप एक-दूसरे के इतना करीब आ जाएंगे कि दुनिया को भुलाकर एक-दूसरे में डूब जाएंगे। विवाहित जोड़े के बीच आज अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें। सिंगल गलत लोगो से बचने का प्रयास करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, कुछ ऐसे एहसास महसूस होंगे, जो आज से पहले कभी न हुए हों। अपने प्रिय का ख्याल रखें। सिंगल मस्ती में व्यस्त रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)- साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा, उसका असर आज पूरा दिन दिखेगा। किसी से आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर मूवी दिखाने के लिए लेकर जाएंगे, दिल भर कर एंजॉय करेंगे। सिंगल को शादी का प्रस्ताव आने के आसार हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) - अपना मनचाहा साथी प्राप्त करने की तलाश पूरी होगी। कपल्स की रोमांटिक ज़िंदगी में आज खटास आ सकती है, कारण कोई तीसरा व्यक्ति बनेगा। मीठे रिश्ते बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)- आज नए रिश्ते की शुरुआत करने की कोशिश नाकाम हो सकती है। सिंगल किसी पर भी आंखें मूंद कर विश्वास न करें, सावधानी से काम लें। अन्य की लव लाइफ में गर्माहट बनी रहेगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)- पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव सही होगा, प्यार बढ़ेगा। साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। सिंगल खुद को तनाव में महसूस करेंगे, मन बहलाने के नए-नए जुगाड़ तलाश करेंगे। कोई आपके भोलेपन का फायदा उठा सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)- अगर किसी को प्रपोज करने का विचार है तो समय अच्छा है। क्रश के मन में आपके लिए प्यार जागेगा। साथी से खूब सारा प्यार मिलेगा। जमकर अंतरंग क्षणों का लुत्फ लेंगे। लव बॉड स्ट्रांग होगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)- एक्स से किसी मोड़ पर मुलाकात हो सकती है। नए रिश्ते पर गौर फरमाना आवश्यक है अन्यथा परिणाम आपके पक्ष में नहीं होंगे। अपनी लव लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश में पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!