GST Collection September 2026: GST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल, सरकारी खजाने में आए 2.04 लाख करोड़ रुपए

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 11:55 AM

india s gross gst collection ticks up 14 7 in september to rs 2 04 lakh crore

देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) क्लेकशन सितंबर में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2,03,521 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नई दिल्लीः भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह सितंबर 2026 में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.04 लाख करोड़ रुपए हो गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कारोबार और आयात से जुड़े राजस्व में बढ़ोतरी के चलते GST संग्रह में यह वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर में सकल घरेलू GST राजस्व 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपए रहा, जो सितंबर 2025 में 1.25 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, आयात से मिलने वाला सकल GST राजस्व 25.9 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 52,031 करोड़ रुपए था।

IGST संग्रह 1.20 लाख करोड़ रुपए

सितंबर में घरेलू लेनदेन और आयात से मिलने वाला सकल इंटीग्रेटेड GST (IGST) संग्रह बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 1.02 लाख करोड़ रुपए था। इस दौरान केंद्रीय GST (CGST) से 37,762 करोड़ रुपए और राज्य GST (SGST) से 45,363 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ।

रिफंड के बाद नेट GST राजस्व 18.1% बढ़ा

रिफंड को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध GST राजस्व 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपए हो गया। सितंबर 2025 में यह 1.50 लाख करोड़ रुपए था। शुद्ध घरेलू GST राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़कर 1.24 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, सीमा शुल्क से जुड़े शुद्ध GST राजस्व में 30.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 52,028 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

GST रिफंड में 3% की गिरावट

सितंबर में कुल GST रिफंड 27,001 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 27,848 करोड़ रुपए से 3 प्रतिशत कम है। घरेलू रिफंड 13.5 प्रतिशत घटकर 13,504 करोड़ रुपए रहा, जबकि ICEGATE के जरिए निर्यात से जुड़े GST रिफंड में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 13,497 करोड़ रुपए रहा।

अप्रैल-सितंबर में 12.46 लाख करोड़ रुपए का सकल संग्रह

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल से सितंबर अवधि में सकल GST संग्रह 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह 11.17 लाख करोड़ रुपए था। पहली छमाही में शुद्ध GST राजस्व 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 9.65 लाख करोड़ रुपए था।

महाराष्ट्र सबसे आगे

राज्यवार आंकड़ों में महाराष्ट्र ने सितंबर में 29,986 करोड़ रुपए का GST राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद कर्नाटक 13,884 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और गुजरात 12,222 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के GST राजस्व में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश ने 8,882 करोड़ रुपए और तेलंगाना ने 5,327 करोड़ रुपए का GST राजस्व दर्ज किया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!