लव राशिफल 21 अक्टूबर - जब तक जहान में सुबह शाम है तब तक मेरे नाम तू

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2023 06:33 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी प्यार के रंग में रंग कर सारा दिन आपकी बांहों में लिपटे रहेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी प्यार के रंग में रंग कर सारा दिन आपकी बांहों में लिपटे रहेंगे, मीठी बातचीत के साथ ही काम चलाएंगे। सिंगल की अधूरी चाहत उन्हें तड़पाएगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज दूर होने की वजह से पार्टनर से बात नहीं कर पाएंगे लेकिन सोशल नेटवर्किंग के जरिए रोमांस का दौर जारी रहेगा। सिंगल को सच्चा प्यार मिल सकता है लेकिन थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का असर अंतरंग संबंधों में देखने को मिलेगा। सिंगल सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का मन संबंध बनाने को नहीं करेगा लेकिन आपके मन की चाहत को पूरा करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। सिंगल अपने प्यार भरे रवैये से क्रश को अपनी तरफ मोहित कर लेंगे।                                                          

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है लेकिन थोड़ी सा प्यार-मोहब्बत रिश्ते में जान डाल देगा। सिंगल के मन में प्रेम की एक तरफा चिंगारी जलती रहेगी।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिश्ते में प्यार की डोरी को मजबूत करने के लिए विश्वास का होना बहुत जरुरी है। शादीशुदा जातक अपने जीवन से बहुत खुश रहेंगे। सिंगल अकेले बैठकर एक्स के साथ बिताए लम्हें को याद करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के अंदर लगी प्यार की आग आपकी दबी हुई फीलिंग्स को बाहर ले आएंगी। दिल खोल कर साथ में समय बिताएंगे। सिंगल क्रश के साथ डेट पर जाने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के अंदर की आंतरिक ऊर्जा दोनों को पहले से भी ज्यादा करीब ले आएगी। एकांत में बिताया हुआ समय भूल नहीं पाएंगे। सिंगल का रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के मन में रोमांस की आग बढ़ती जाएगी। प्यार भरी छेड़छाड़  इस आग को दबाने का काम करेगी। सिंगल की पॉजिटिव वाइब्स को देखकर क्रश बात करने को मजबूर हो जाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ चल रहा तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है। जल्द दी रोमांटिक दिन लौट कर आएंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को अभी थोड़ा सब्र करना पड़ेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के मन में उमड़ा प्यार का सागर, आपके दिन को रोमांचक बना देगा। चारों ओर खुशियों की बहार बनी रहेगी। क्रश के प्यार में पागल सिंगल अपने मन की बात बताने में समय व्यर्थ न करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज शरीर से ज्यादा भावनात्मक जरूरतें, आपके मन को संतुष्ट करेंगी। अन्य की रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून भरे तरीके से बीतेगी। सिंगल मन के सुनहरे अहसास को दिल में छुपा कर न रखें।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!