लव राशिफल 29 नवंबर- मैं तेरे इश्क में मर न जाऊं कहीं

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 07:21 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ रोमांस में बढ़ोतरी। पुराने विवाद खत्म होंगे। सिंगल लोगों को नया

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ रोमांस में बढ़ोतरी। पुराने विवाद खत्म होंगे। सिंगल लोगों को नया और दिलचस्प रिश्ता मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आज का दिन मजबूत और सकारात्मक रहेगा। जो लोग शादी की सोच रहे हैं, उनके लिए प्रस्ताव आगे बढ़ सकते हैं। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ प्रेम, समझ और नजदीकी बढ़ेगी। आज का दिन प्रेम के लिए बहुत शुभ है। साथी आपको पूरा समय और सम्मान देंगे। सिंगल लोगों के लिए यह नया रिश्ता शुरू होने का सही समय है। प्रेमी जोड़ों के लिए विवाह चर्चा आगे बढ़ सकती है। रोमांस भरपूर रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपके प्रति ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। रिश्तों में स्थिरता आएगी, गंभीर विषयों पर बात हो सकती है। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रोमांस में गर्माहट बढ़ेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज रोमांस चमकेगा। डेट, आउटिंग या किसी खास तोहफे के मिलने की संभावना है। आपका व्यवहार थोड़ा प्रैक्टिकल रहेगा, दिल की जगह दिमाग ज्यादा चलेगा। सिंगल की एक्स से आकर्षक मुलाकात होगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर आपको ज्यादा प्यार और सुरक्षा का एहसास देंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस और सामंजस्य रहेगा। सिंगल लोगों के लिए अचानक कोई दिलचस्प प्रस्ताव आएगा। पुराने घाव याद आ सकते हैं, लेकिन हीलिंग का मौका भी मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन में शांति, प्यार और आत्मीयता बढ़ेगी। पार्टनर आपको बेहद महत्व देंगे। कम्युनिकेशन आपकी ताकत रहेगा। भावनाएं गहरी हो सकती हैं। पुराने मतभेद दूर होंगे। सिंगल लोगों को चैट या कॉल के माध्यम से कोई कनेक्शन मिल सकता है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में खुशियों भरा दिन है। यात्रा, आउटिंग या मज़ेदार माहौल रिश्ते को मजबूत बनाएगा। सिंगल्स किसी नए व्यक्ति के साथ भावनाएं महसूस कर सकते हैं, परिपक्व रिश्ते के संकेत हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ गंभीर बातचीत हो सकती है। इमोशन तीव्र रहेंगे या तो बहुत प्यार या थोड़ी जलन की ऊर्जा बनी रहेगी। पार्टनर के साथ ईमानदारी जरूरी है। सिंगल्स के लिए किसी रहस्यमयी व्यक्ति का आकर्षण बना रहेगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज हल्का-फुल्का और मजेदार रोमांटिक दिन रहेगा। पार्टनर आपको सरप्राइज कर सकते हैं। सिंगल्स को दोस्ती में प्यार मिल सकता है। थोड़ी गलतफहमी रह सकती है, भावनाएं मिश्रित होंगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में उत्साह और जोश बढ़ेगा। पार्टनर के साथ यात्रा या रोमांटिक आउटिंग के योग हैं। रिश्ता पहले से अधिक गहरा होगा।  सिंगल लोगों को कहीं अचानक प्यार मिल सकता है, भविष्य में गंभीर रिश्ता बनने के योग हैं। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) रिश्तों में बैलेंस आज अच्छा रहेगा। झगड़ा सुलझ सकता है। पार्टनर आपकी ईमानदारी की तारीफ़ करेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे और रिश्तों में मीठापन बढ़ेगा। सिंगल लोगों को क्रश से पॉजिटिव संकेत मिलेंगे लेकिन थोड़ा सिलेक्टिव रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके लव रिलेशन में परिपक्वता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। संबंधों में गलतफहमी न बनने दें। पार्टनर आपको समझेंगे और आपके साथ खड़े रहेंगे। सिंगल्स किसी फैंटेसी में खो सकते हैं। ऑफिस या सोशल मीडिया से जुड़ाव बन सकता है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!