लव राशिफल 18 अप्रैल- फूल मांगू न बहार मांगू, मैं तो सनम तेरा प्यार मांगू

Edited By Updated: 18 Apr, 2026 01:31 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मेष राशि के लोग अपनी लव लाइफ के नज़ारे लेंगे। पती-पत्नी बाहर घुमने का

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मेष राशि के लोग अपनी लव लाइफ के नज़ारे लेंगे। पती-पत्नी बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे, जिससे फासले कम होंगे। बात करें सिंगल की तो आज वह मस्ती के मूड में रहेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। वरना पार्टनर के साथ झगड़े का बोझ महसूस करेंगे। सिंगल क्रश से अपने दिल की बात कह पाएंगे। मैरिड लोगों के लिए दिन सामान्य।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) गलतफहमी पैदा होने के आसार हैं, तोल-मोल कर बोलें। किसी अन्य की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक करने की भूल न करें। लव लाइफ को मज़ेदार बनाने के लिए कपल्स एक अलग अंदाज़ में इंटिमेसी को एंजॉय करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है। लव लाइफ में नीरसता बनी रहेगी। अकेले रहने का मूड होगा। सिंगल लोग अपने रिश्ते की बात सुनकर बहुत खुश नज़र आएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेमी की नज़रें आप पर ऐसा जादू करेंगी जिसे देख आप मदहोश हो जाएंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लॉन बनेगा और रोमांस करने का मौका भी मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में कोई डर नहीं रहेगा। पति-पत्नी के बीच के तालमेल बिगड़ने की आशंका है। जोस लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं उनकी तलाश खत्म हो सकती है। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्यार में हद से आगे बढ़ जाएंगे। सारी सिमाएं लांघ कर एक-दूसरे में डूब जाएंगे। क्रश से अपने दिल की बात करने के लिए दिन अनुकूल है। सिंगल मूवी का लुत्फ उठाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस राशि के लोगों का प्यार आज संभाले नहीं संभलेगा, बेकरारी इस कदर बढ़ेगी कि आप एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाएंगे। सिंगल लोगों की बात करें तो आज उनके जीवन में ऐसा शख्स आएगा जो जीवन में खुशियों की बहार ले आएगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी तीसरे की वजह से आप दोनों के बीच में दरार आ सकती है। धोखा मिलने के आसार हैं, सावधान रहें। सिंगल आज किसी से प्रभावित हो सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिल पुराने प्यार से मिलने के लिए मजबूर कर पति-पत्नी एक-दूसरे की गलती को भुलाकर नई शुरुआत करेंगे। अविवाहित लोगों की किस्मत आज उनका साथ नहीं देगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस राशि के जातक पार्टनर को खुश करने के लिए नई-नई तरकीबें सोचेंगे। प्यार का नशा बना रहेगा। पती-पत्नी इंटिमेसी का मज़ा लेंगे। सिंगल का समय अच्छा चल रहा है, डबल होने के योग हैं। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पार्टनर की तरफ से खुशी मिलेगी। अविवाहित लोगों  को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!