Festival Celebration: ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी, ग्राहक पूछ रहे, कौन से पटाखे ग्रीन?

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 09:29 AM

green firecrackers

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली के पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सदर बाजार, चांदनी चौक और जामा मस्जिद के आसपास पटाखों की खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की दिलचस्पी रोशनी वाले पटाखों में अधिक दिखाई दे रही है। फूलझड़ी, अनार और चकरी जैसी...

नई दिल्ली (कुमार मंगलम तिवारी /नवोदय टाइम्स): दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली के पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सदर बाजार, चांदनी चौक और जामा मस्जिद के आसपास पटाखों की खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की दिलचस्पी रोशनी वाले पटाखों में अधिक दिखाई दे रही है। फूलझड़ी, अनार और चकरी जैसी किस्मों के बारे में ग्राहक दुकानदारों से जानकारी ले रहे हैं। 

पटाखा खरीदने आए कुछ ग्राहकों ने बताया कि वर्तमान में प्रदूषण की गंभीर समस्या के मद्देनजर ग्रीन क्रैकर्स महत्वपूर्ण हैं। एक ग्राहक दयाराम का कहना था कि इस दिवाली वे और उनके घर के लोग ग्रीन पटाखे ही जलाएंगे, क्योंकि प्रदूषण बहुत खतरनाक है, वहीं सागर ने भी यही बात कही। हालांकि, ग्रीन पटाखों की पहचान और उपलब्धता को लेकर दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच उलझन भी बनी हुई है।

ग्राहक मांग रहे पर्यावरण के अनुकूल पटाखे
सदर बाजार में पटाखों की दुकान चलाने वाले मुकेश के मुताबिक, इस बार कारोबार में पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट आई है। उनका कहना है कि दुकान पर केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि खरीदारी के लिए आने वाले कई ग्राहक खुद भी ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं।

पहचान को लेकर ग्राहक भी परेशान
ग्रीन पटाखों के नाम पर अलग-अलग उत्पाद पेश किए जाने से खरीदारों के मन में सवाल हैं। कई लोगों का कहना है कि दुकानदारों के पास भी प्रमाणन संबंधी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में केवल पैकेट पर ‘ग्रीन’ लिखा देखकर खरीदारी करना सही नहीं है।

ग्रीन फूलझड़ी की कीमत 600 रुपए तक
दिल्ली के पटाखा बाजारों में फूलझड़ी की अलग-अलग किस्में उपलब्ध हैं। चांदनी चौक के दुकानदार इस्तियाक के मुताबिक, 12 सेट वाली फूलझड़ी का डिब्बा करीब 600 रुपये में बिक रहा है। वहीं, बाजार में 12 सेट चकरी का डिब्बा लगभग 825 रुपये का है। वहीं, अनार और पेंसिल के दाम उनकी किस्म और पैकिंग के हिसाब से अलग-अलग हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!