लव राशिफल 10 जून- बहार बनके आऊं कभी तुम्हारी दुनिया में

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 01:58 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ शादी के ख्वाब सजाएगा। शादीशुदा लोग रोमांटिक डेट

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ शादी के ख्वाब सजाएगा। शादीशुदा लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल की किसी के साथ आंखें चार हो सकती हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। दोनों का मूड रोमांटिक रहेगा, साथी के साथ भरपूर मज़े करेंगे। सिंगल चाहकर भी क्रश से अपने दिल की बात साझा नहीं कर पाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज चाहकर भी एक-दूसरे के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। सारा दिन बस साथी की तड़प सताएगी। सिंगल को मनचाहा साथी मिलेगा।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज प्रेम से जुड़ा कोई भी फैसला दिमाग के बजाय दिल से लें। सिंगल लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, प्यार के मामलों से दूरी बनी रहेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ शादी से पहले बिताए पलों को सोच कर भावुक हो जाएंगे।  लव लाइफ में पार्टनर से किसी बात को लेकर दूरी बन सकती है। सिंगल डबल होने के लिए एड़ी- चोटी का ज़ोर लगाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, इसे दूर करने के लिए कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनाएंगे। सिंगल अपने दिल की बात क्रश को बताने के लिए दोस्त का सहारा लेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में किसी कारण पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने की संभावना है। शादीशुदा जीवन में साथी के साथ मन-मुटाव बना रहेगा। सिंगल के ऊपर क्रश को हासिल करने का जुनून सवार रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत ही सुखी रहेगा। अन्य पार्टनर के साथ प्रेम के रंग में डूबे रहेंगे। सिंगल को क्रश के साथ घंटों बातें करने का मौका मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पूरे आत्मविश्वास के साथ पार्टनर आपके सामने अपनी जरूरतों को पूरा करने की मांग करेंगे। सिंगल के मन में अभी भी एक्स की यादें घूमेंगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव पार्टनर रोमांटिक डेट पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। शादीशुदा लोग रोमांस करने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएंगे। सिंगल को क्रश की तरफ से दोस्ती का प्रस्ताव मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज नई ऊर्जा के साथ पार्टनर आपके तन-मन की प्यास को बुझाने में लगा रहेगा। सिंगल क्रश के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज कोई तीसरा आपके और पार्टनर के बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है, कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। क्रश को देखकर सिंगल के मन में गुलाब खिलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!