Kundli Tv- मनुस्मृति: महिलाओं को गिफ्ट देने से हो सकता है इतना बड़ा फायदा

Edited By Jyoti,Updated: 27 Jul, 2018 04:08 PM

manusmriti in hindi

​​​​​​​मनुस्मृति में स्त्री संबंधी कई बातों का वर्णन किया गया है। इसमें स्त्री के हाव-भाव तथा तमाम उन बातों के बारे में बताया गया है जो स्त्री के चरित्र को परिभाषित करती हैं। तो आईए जानते हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मनुस्मृति में स्त्री संबंधी कई बातों का वर्णन किया गया है। इसमें स्त्री के हाव-भाव तथा तमाम उन बातों के बारे में बताया गया है जो स्त्री के चरित्र को परिभाषित करती हैं। तो आईए जानते हैं इसमें बताई गई उन तीन चीज़ों के बारे में जिन्हें किसी भी स्त्रो को गिफ्ट करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। मनुस्मृति के अनुसार जिस घर स्त्री का सम्मान में वस्त्र, आभूषण और मधुर वाणी से किया जाता है, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। किंतु जिस घर में इनका मान-सम्मान नहीं होता तो उस कुल में सब कर्म निष्फल होते हैं।
PunjabKesari

वस्त्र
वस्त्र यानी कपड़े। सजना-संवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।
PunjabKesari

आभूषण
आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है

PunjabKesari
मधुर वचन
महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।
PunjabKesari
Kundli Tv- लेडीज़ पर्स मिटा सकता है हर दर्द (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!