Breaking




Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Nov, 2024 12:36 PM

margashirsha amavasya

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या को पितरों की पूजा, व्रत और योग-ध्यान के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अपनी क्षमतानुसार दान करने से शुभ फलों की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या को पितरों की पूजा, व्रत और योग-ध्यान के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अपनी क्षमतानुसार दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इस साल 1 दिसंबर को शुभ योगों में मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी। इन शुभ योगों के बनने से कई राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि यह शुभ योग किन-किन राशियों के लिए फलदायक साबित होने वाला है। 

PunjabKesari Amavasya

Auspicious Yoga on Margashirsha Amavasya मार्गशीर्ष अमावस्या पर शुभ योग  
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह से सुकर्मा योग रहेगा और इस योग का समापन शाम 4 बजकर 34 मिनट पर होगा। उसके बाद 1 दिसंबर को धृति योग लग जाएगा। ज्योतिष में इन दोनों योगों को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा रह सकता है। 

PunjabKesari Margashirsha Amavasya

Taurus Horoscope वृषभ राशि
दिसंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा। 

Cancer Horoscope कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। 

PunjabKesari Amavasya

Capricorn Horoscope मकर राशि
मार्गशीर्ष अमावस्या पर बनने वाले शुभ योग मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा गंभीर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। 

Pisces Horoscope मीन राशि
मार्गशीर्ष अमावस्या पर बनने वाले शुभ योग मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहने से राहत की सांस लेंगे। लव लाइफ में प्यार के रंग भरने के लिए साथी के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari Amavasya

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!