Market Astrology(18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक):  आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 08:51 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक) में पूर्वार्ध में कोई भी सितारा अपनी पोजीशन नहीं बदलता, किंतु उत्तरार्ध में सिर्फ शुक्र अपना राशि परिवर्तन करता है जो कन्या राशि से निकल कर तुला राशि पर प्रवेश करता है।

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक) में पूर्वार्ध में कोई भी सितारा अपनी पोजीशन नहीं बदलता, किंतु उत्तरार्ध में सिर्फ शुक्र अपना राशि परिवर्तन करता है जो कन्या राशि से निकल कर तुला राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त नक्षत्र पर सिर्फ सूर्य ही अपनी पोजीशन चेंज कर सकता है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में होने वाले बदलाव को देखने से मालूम देता है कि मार्कीट अपने रुख में चूंकि तबदीली कर सकती है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले लाभान्वित रहेंगे तथा रिस्क से बचे रहेंगे।

आलोच्य सप्ताह में 20, 23 तथा 24 नवम्बर खास दिन होंगे। 23 तारीख को एकतरफा झटका आ सकता है वैसे मंदी के झटका की आशा ज्यादा होगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 16 नवम्बर रात पौने आठ बजे के बाद बना रुख शुरू सप्ताह से चल पड़ेगा। बीच में 20 तारीख को मजबूती का रिएक्शन आएगा। नोट करें कि 23 नवम्बर को यदि मार्कीट गिर खुले तो 24 नवम्बर को भी नर्मी का रुख रहेगा। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े एवं यार्न इत्यादि में शुरू सप्ताह से जो रुख बना होगा वह 22 तक चलेगा। 23 तारीख को मंदा रहने पर 24 को भी मंदा प्रभावी रहेगा। शेयर मार्कीट में 18 व 19 नवम्बर को कमजोरी का असर, 20 तारीख को मजबूती का रिएक्शन, 21, 22 नवम्बर को मार्कीट में छुट्टी, फिर 23 तारीख को जो रुख बना, वह 24 नवम्बर को भी बना रहेगा।


सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 18 वाला रुख 19 को बना रहेगा, फिर 20 को मजबूती का रिएक्शन, 21-22 को मार्कीट में छुट्टी, 23 नवम्बर को मार्कीट झटका के साथ टूट सकती है। 23 को मंदा बनने पर 24 को भी मंदा रहेगा। गुड़, खाण्ड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से रेट सुस्त से रहेंगे। 23 वाला असर 24 नवम्बर को बना रहेगा।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से रेटों में कमजोरी तथा घटाबढ़ी। 23 नवम्बर को मंदा रुख बनने पर 24 नवम्बर को भी मंदा रहेगा। हाजिर मार्कीट में ग्राहक दिखेगा तो जरूर मगर काम करने से बचेगा। फिर 22 तारीख के बाद लवाल गायब-सा हो जाएगा, जबकि बिकवाल की बल्ले-बल्ले नजर आएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!