भविष्यफल: शनि-मंगल का धनु में साथ, जगाएगा तरक्की की आस

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 27 Mar, 2018 08:01 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 27.03.18 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक। आज का विशेष उपाय: तरक्की पाने हेतु हनुमान मंदिर में दूध-शहद चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 27.03.18 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का विशेष उपाय: तरक्की पाने हेतु हनुमान मंदिर में दूध-शहद चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय महाभागाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से तरक्की के योग बनते हैं।


मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 


वृष: शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।


मिथुन: अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


कर्क: आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।


सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।


कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। 


तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 


वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी। 


धनु: पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।


मकर: आंखें मूंद कर कार्य न करें। पार्टनर रोगग्रस्त होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकार कर संबंधों में क्षमा याचक बनें।


कुंभ: सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।


मीन: मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!