3 hours ago
5 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर, मुसीबत आने से पहले प्रतिमा से बहते हैं आंसू
Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 11:53 AM
देवभूमि हिमाचल में देवी-देवताअों के कई प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर हैं। वहीं कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी माता का मंदिर स्थित है। इस स्थान को नगरकोट की रानी के नाम
देवभूमि हिमाचल में देवी-देवताअों के कई प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर हैं। वहीं कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी माता का मंदिर स्थित है। इस स्थान को नगरकोट की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता सती का दाहिना वक्ष गिरा था। यहां तीन धर्मों के प्रतीक के रूप में मां की तीन पिण्डियों की पूजा होती है। मां सती का बायां वक्षस्थल यहां गिरने से इसे स्तनपीठ भी कहा गया है। मां बज्रेश्वरी देवी के धाम के बारे मे कहते हैं कि जब मां सती ने पिता के द्वारा किए गए शिव के अपमान से कुपित होकर अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ कुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए थे, तब क्रोधित शिव उनकी देह को लेकर पूरी सृष्टि में घूमे। शिव का क्रोध शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने अपने चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। शरीर के यह टुकड़े धरती पर जहां-जहां गिरे वह स्थान शक्तिपीठ कहलाया। मान्यता है कि यहां माता सती का दाहिना वक्ष गिरा था इसलिए ब्रजरेश्वरी शक्तिपीठ में मां के वक्ष की पूजा होती है। माता बज्रेश्वरी का यह शक्तिपीठ अपने आप में अनूठा और विशेष है क्योंकि यहां मात्र हिन्दू भक्त ही शीश नहीं झुकाते बल्कि मुस्लिम और सिख धर्म के श्रद्धालु भी इस धाम में आकर अपनी आस्था के फूल चढ़ाते हैं। कहते हैं ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के तीन गुंबद इन तीन धर्मों के प्रतीक हैं। पहला हिन्दू धर्म का प्रतीक है, जिसकी आकृति मंदिर जैसी है तो दूसरा मुस्लिम समाज का और तीसरा गुंबद सिख संप्रदाय का प्रतीक है। मंदिर परिसर में भगवान लाल भैरव का मंदिर भी है। मंदिर में विराजित लाल भैरव की प्रतिमा लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी बताई गई है। कहा जाता है कि जब भी कांगड़ा पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो इस प्रतिमा की आंखों से आंसू अौर शरीर से पसीना आने लगता है। उसके बाद पुजारी विशाल हवन का आयोजन करते हैं अौर मां से इस विपदा को टालने के लिए प्रार्थना करते हैं। मां के आशीर्वाद से आने वाली आपदा टल जाती है। कहा जाता है कि यहां ऐसा कई बार हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भैरव बाबा की प्रतिमा बहुत प्राचीन है। वर्ष 1976-77 में इस मूर्ति में आंसू व शरीर से पसीना निकला था। उस समय कांगड़ा में भीषण अग्निकांड हुआ था। उस समय काफी दुकानें जलकर राख हो गई थी। उस घटना के बाद आपदा को टालने के लिए यहां हर वर्ष नवंबर व दिसंबर के मध्य में भैरव जयंती मनाई जाती है। यहां पाठ अौर हवन किया जाता है। मां ब्रजेश्वरी देवी की इस शक्तिपीठ में प्रतिदिन मां की पांच बार आरती होती है। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले मां की शैय्या को उठाया जाता है। उसके बाद रात्रि के श्रृंगार में ही मां की मंगला आरती की जाती है। मंगला आरती के बाद मां का रात्रि श्रृंगार उतार कर उनकी तीनों पिण्डियों का जल, दूध, दही, घी, और शहद के पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। उसके बाद पीले चंदन से मां का श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाएं जाते हैं। फिर चना पूरी, फल और मेवे का भोग लगाकर मां की प्रात: आरती संपन्न होती है।
Monthly Numerology May Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा मई का महीना
Kalashtami: आज अद्भुत योग में मनाई जा रही है कालाष्टमी, मन की इच्छाएं होंगी पूरी
Guru Gochar: आज देव गुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों की होगी हर मुराद पूरी
Monthly Love Horoscope May: मई के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार
कालाष्टमी: आज इन राशियों को हर कार्य में मिलेगी सफलता
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा पर जानें वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, पहली बार देखें जाएंगे ये...
Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
May Tarot Monthly Rashifal: मई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky
लव राशिफल 1 मई- चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम
CAD $
02/05/2024 01:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद ही चुनौतियों भरा रहने वाला है। कोई मकान या दुकान खरीद
वृष राशि वालों आज अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल में रखें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए काफी
मिथुन राशि के जातक आज काफी बिजी रहने वाले हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी। परिवार के
कर्क राशि वालों आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। ज्यादा काम की
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर है। आगे बढ़ने के नए-नए मौके मिलेंगे। सेहत की बात
कन्या राशि के जातक आज दोस्तों से मिलने का प्लान बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनकी किसी बात को लेकर खटपट
तुला राशि के जातकों को आज कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जिससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा। अचानक से कोई
वृश्चिक राशि वालों आज नौकरी में काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। छात्रों को कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि वालों आज आपको आगे बढ़ने के मनचाहे मौके मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी
मकर राशि के जातक आज अपने किसी भी काम को अनदेखा न करें। व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।
कुम्भ राशि वालों के जीवन में पैसों से संबंधित रुकावट आ सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवन में किसी
मीन राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। जीवन में अचानक से कई निर्णय लेने पड़ेंगे। पढ़ाई के लिए समय बहुत ही
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes