Guru Gochar: आज देव गुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों की होगी हर मुराद पूरी

Edited By Updated: 01 May, 2024 08:40 AM

guru gochar

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। देव गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। देव गुरु बृहस्पति 1 साल बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। देव गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। देव गुरु बृहस्पति 1 साल बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप में पड़ता है। इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान हैं। 1 मई को गुरु शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। गुरु का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करना कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

PunjabKesari Guru Gochar
Aries Horoscope मेष राशि
गुरु का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
गुरु का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवा किसी अच्छी पोस्ट पर जॉब करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Cancer Horoscope  कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। साथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।

Virgo Horoscope कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत उत्तम रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ अपनी भावनाओं को शेयर करेंगे।    

PunjabKesari Guru Gochar

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!