May 2024 predictions: मई में 4 ग्रह दिखाएंगे जलवा, बदलेंगे अपनी चाल और ताल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2024 10:15 AM

मई महीने में चार ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं। अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। इस साल का यह सबसे बड़ा राशियों का परिवर्तन होगा। कई राशियों की लव लाइफ प्रभावित होने वाली है।  कुछ राशियों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May 2024 predictions: मई महीने में चार ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं। अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। इस साल का यह सबसे बड़ा राशियों का परिवर्तन होगा। कई राशियों की लव लाइफ प्रभावित होने वाली है।  कुछ राशियों के विदेश जाने के सपने साकार होने वाले हैं।  कुछ राशियों को पैरेंटल प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा।  कुछ राशियों को करियर में थोड़ा स्ट्रगल का सामना करना पड़ेगा। कुछ राशियों को कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझना पड़ सकता है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा यानी मई महीने में ग्रहों का परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है तो कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा।

किन राशियों को खुशखबरी मिलेगी। किन राशियों को थोड़ा अलर्ट रहना है, मई महीने में कौन-कौन से ग्रह किस-किस दिन राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जानते हैं। क्या पता आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो।

 मई महीने में देवगुरु बृहस्पति, शुक्र, बुध और सूर्य यह चारों महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति शुक्र की वृषभ राशि में आने वाले हैं। शुक्र भी अपनी ही वृषभ राशि में आने वाले हैं। सूर्य भी वृषभ राशि में आकर देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के साथ कांबिनेशन बनाने वाले हैं। बुध ग्रह इस महीने दो बार अपनी राशि बदलने वाले हैं। पहले वह मेष राशि में जाएंगे और फिर वृषभ राशि में आ जाएंगे।

ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत एक मई से ही हो जाएगी। जब नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति ग्रह 1 मई को दोपहर 1:50 पर शुक्र की वृषभ राशि में आ जाएंगे यानी एक गुरु दूसरे गुरु की राशि में प्रवेश करेगा।

फिर 3 मई को देवगुरु बृहस्पति अस्त भी हो जाएंगे। 10 मई को नवग्रह में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह अपनी नीच मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में आ जाएंगे। 14 मई को सूर्य भी अपनी उच्च मेष राशि से निकलकर शुक्र की वृषभ राशि में आ जाएंगे। जहां देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा। इसके बाद 19 मई को शुक्राचार्य भी अपनी ही वृषभ राशि में आ जाएंगे और देवगुरु बृहस्पति और सूर्य के साथ बैठेंगे। 31 मई को बुद्ध एक बार फिर से अपनी चाल बदलेंगे और वह भी वृषभ राशि में आ जाएंगे, जहां चार ग्रहों का कांबिनेशन बन जाएगा।

यानी मई महीना ग्रहों की हलचल से गुलजार रहने वाला है और इन तमाम ग्रहों के परिवर्तन का सभी राशियों पर भी सीधा ईफैक्ट पड़ने वाला है। कुछ राशियों को तो जबरदस्त कामयाबी मिलने वाली है। ग्रहों का यह खेल कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाला है। ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जानते हैं-

PunjabKesari May predictions
पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मई महीना मेष राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा उत्साह और कई  शानदार अनुभव लेकर आ रहा है। इस महीने सूर्य के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। देवगुरु बृहस्पति शुक्राचार्य और सूर्य की तीनों ग्रह मिलकर वृषभ राशि वालों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं यानी यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों के कई अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।  रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस है। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

PunjabKesari May predictions

मई महीने में जिन राशियों को मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे, उनमें कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि शामिल हैं। कर्क राशि वालों को विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है लेकिन वाहन सावधानी से चलाना होगा। सिंह राशि वालों को विदेश जाने में सफलता मिल सकती है लेकिन वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा और कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ा निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को अपने मान-सम्मान का ख्याल रखना होगा लेकिन आमदनी के नए जरिये भी बनेंगे। मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए ग्रहों का गोचर मिला-जुला रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
94180 33344

PunjabKesari May predictions

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!