यूनान का सबसे पुराना आधुनिक संग्रहालय एथेंस में फिर खुला

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 01:34 PM

modern museum

यूनान की एक्रोपोलिस पहाड़ी पर 1874 से स्थित देश का आधुनिक काल का सबसे पुराना संग्रहालय व्यापक जीर्णोद्धार और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होने के बाद सोमवार को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

एथेंस (एजैंसी): यूनान की एक्रोपोलिस पहाड़ी पर 1874 से स्थित देश का आधुनिक काल का सबसे पुराना संग्रहालय व्यापक जीर्णोद्धार और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होने के बाद सोमवार को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पत्थरों से बनी इस छोटी इमारत पर अक्सर पर्यटकों का ध्यान नहीं जाता। यह संग्रहालय 2007 से आम लोगों के लिए बंद था।

इसके 3 साल बाद यूनान गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में आ गया था। संस्कृति मंत्री लीना मेंदोनी ने बताया कि 7 साल तक चले जीर्णोद्धार कार्य पर 62 लाख यूरो (करीब 68 लाख अमरीकी डॉलर) खर्च हुए। यह राशि सरकार से और निजी दान के जरिए मिली।

संग्रहालय में अब ऐसी प्राचीन कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिन्हें पहले कभी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया गया। इसके अलावा डिजिटल प्रदर्शनियों के जरिए स्मारकों के 2500 साल पुराने इतिहास को दर्शाया जाएगा। यहां एक विशेष दीर्घा भी बनाई गई है, जहां संस्कृति मंत्रालय के विशेषज्ञ प्राचीन वस्तुओं के संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम करेंगे। इस संग्रहालय की स्थापना 1874 में हुई थी। आधुनिक यूनान को कई दशक पहले स्वतंत्रता मिलने के बाद यह उद्देश्यपूर्ण तरीके से बनाया गया देश का पहला संग्रहालय था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!