Money Bowl: मनी बाउल से घर में आएगी भरपूर Money, 1 बार अवश्य करें Try

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 May, 2023 09:07 AM

money bowl

हर कोई मनी चाहता है, उसे आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास भी करता है। कईं बार अत्यधिक मेहनत करने पर भी वो परिणाम हासिल नहीं होते, जिसकी कल्पना की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui Money Bowl: हर कोई मनी चाहता है, उसे आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास भी करता है। कईं बार अत्यधिक मेहनत करने पर भी वो परिणाम हासिल नहीं होते, जिसकी कल्पना की होती है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आना सामान्य है। क्या आप जानते हैं फेंगशुई मनी बाउल के माध्यम से आप अपने घर में ही सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं ? इसे धन के कटोरे के रूप में भी जाना जाता है। फेंगशुई में पांच तत्वों का बहुत महत्व है- पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और लकड़ी।
इन तत्वों को जिस दिशा में रखा जाता है, वहां धन का प्रवाह बना रहता है। यदि आप फेंगशुई मनी बाउल से धन प्राप्त करना चाहते हैं तो रखें कुछ बातों का ध्यान-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Feng Shui Money Bowl

धन को आकर्षित करने के लिए फेंगशुई मनी बाउल को अच्छे से सजाएं। फेंगशुई मनी बाउल सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन होना चाहिए। इसमें क्रिस्टल, कांच, मोती, सिक्के आदि रखें।

फेंगशुई मनी बाउल अलग-अलग प्रकार के होते हैं। इनमें लकड़ी, धातु, चीनी, मिट्टी, ग्लास और क्रिस्टल आदि भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें ये प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए। इसमें उपयोग होने वाले ग्लास और क्रिस्टल आमतौर पर पारदर्शी नहीं होते।

धन के कटोरे को सजाने के लिए उचित दिशा भी उतनी ही जरूरी होती है जितनी कि एक सुंदर कटोरी बनाना। फेंगशुई के अनुसार घर के कुछ कमरे या दिशाएं सौभाग्य से जुड़े होते हैं। खासतौर पर घर का मुख्यद्वार और लिविंग रूम धन को अपनी और खिंचते हैं। फेंगशुई मनी बाउल को रखने के लिए यह स्थान बहुत शुभ है।

यदि आपके घर में ऑफिस है तो आप फेंगशुई मनी बाउल को वहां भी रख सकते हैं। घर और कार्यस्थान के कुछ स्थानों पर मनी बाउल नहीं रखना चाहिए जैसे बाथरूम, सिंक और नाली के पास।

PunjabKesari Feng Shui Money Bowl

फेंगशुई मनी बाउल वैसे तो मार्किट में आसानी से मिल जाता है लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए कांच, लकड़ी, धातु, चीनी मिट्टी और क्रिस्टल से बने बाउल को लें। ध्यान रखें, वह पूरी तरह से पारदर्शी न हों। अधिक गहरा भी नहीं होना चाहिए। यह गोलाकार हो सकता है। इसके बाद इसमें ग्लास बीड्स, क्रिस्टल या गोल्ड-पेंटेड स्टोन्स की एक बेस लेयर लगाएं। अगली परत में फेंगशुई के सिक्के और सोने की पेंट वाली वस्तुएं सजाएं। अपनी कोई मनोकामना तेजपत्ते पर लिखकर इस बाउल में भी डाल सकते हैं।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!