Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 May, 2024 08:27 AM
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने के योग है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने के योग है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
वृष राशि वाले कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऋण लेने की स्थिति से अभी परहेज करें। परिवार जनों का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर सावधान रहें। आपकी लापरवाही आप पर हावी पड़ सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। सैलरी न मिलने से कार्य अधूरे रहेंगे। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट महसूस करेंगे।
सिंह राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उच्चाधिकारियों के सामने अपने विचार पेश करेंगे। सेहत के मामले में भी आपका दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों किसी व्यक्ति की बातों में आकर अपनी योजनाओं को न बदले। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। सोच-समझकर अपने विचार दूसरों से साझा करें। जीवनसाथी की बातों से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला राशि वालों परिवार के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
वृश्चिक राशि वालों आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ साबित होगा। युवाओं के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खटास रहेगी। छात्रों को अध्यापक से डांट पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
धनु राशि वालों आपका दिन परेशानी में बीतेगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। ऑनलाइन कार्य से जुड़े जातकों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।
मकर राशि वालों कारोबारियों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। जरूरी कार्य पूरे होंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा परिणाम दिखाएंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों पारिवारिक बिजनेस में गति आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। रुके हुए सरकारी कामों को आज अंजाम मिलेगा। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। पार्टनर की कहीं बात आपको बुरी लग सकती है। बच्चों के लिए दिन खुशी भरा रहेगा।
मीन राशि वालों आज जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में आपकी भागदौड़ लगी रहेगी। युवाओं का मन विचलित रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। Singles के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत ठीक रहेगी।