महाकाल की नगरी में मोरारी बापू का आध्यात्मिक संगम, बाबा का आशीर्वाद लेकर शुरू की राम कथा

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 04:26 PM

morari bapu

महाकाल दर्शन के बाद मोरारी बापू ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का पूजन किया और सांदीपनि आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम के सामने बने भव्य पंडाल में राम कथा की शुरुआत की।

उज्जैन (विशाल ठाकुर): महाकाल दर्शन के बाद मोरारी बापू ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का पूजन किया और सांदीपनि आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम के सामने बने भव्य पंडाल में राम कथा की शुरुआत की। उनके आगमन से धर्मनगरी उज्जैन में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

मीडिया से चर्चा में मोरारी बापू ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में यात्राओं का महत्व सर्वोपरि है। पदयात्रा की महिमा सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आधुनिक संसाधनों से की जाने वाली यात्राएं भी सार्थक हैं। राम कथा केवल प्रवचन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!