ये हैं दुनिया की 7 खूबसूरत मस्जिदें, जो हैं बेमिसाल

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jun, 2019 04:28 PM

most beautiful and large mosques in the world

आज यानि 5 जून को दुनिया के हर देश में  ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद मनाई जा रही है। इस्लाम धर्म में इस त्यौहार को बाकि के सभी मुस्लिम पर्वों में से बड़ा माना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज यानि 5 जून को दुनिया के हर देश में  ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद मनाई जा रही है। इस्लाम धर्म में इस त्यौहार को बाकि के सभी मुस्लिम पर्वों में से बड़ा माना जाता है। बता दें रमज़ान का महीना खत्म होने के अगले दिन ईज पड़ती है। रमज़ान के इस पाक महीने में मुसलमान लोग सारा महीना रोज़े रखते हैं और इसके आख़िरी दिन चांद दिखने के साथ ही ईद का उत्सव मनाए जाता है। इस दिन ईदगाहों में नमाज़ अदा होने के बाद ईद की मुबारबाद का सिलसिला दिनभर चलता है। आप में से बहुत कम लोग होंगे जिन्हें पता होगा कि दुनिया में ऐसी कई मस्जिदें और इबादतगाहें हैं, जो अपनी खूबसूरती और अपने आकार के लिए जानी जाती हैं। जी हां बताया जाता है इराक से लेकर ईरान तक 7 ऐसी मस्जिदें हैं, जो सदियों पुरानी हैं। इनकी खूबसूरती आज भी वैसे ही शबाब पर है। देखने पर ये मस्जिदें आकार के मामले में भी काफी अलग हैं। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली 7 मस्जिदों में भारत की भी एक मस्जिद शामिल है। तो चलिए हम आज आपको करवाते हैं इन मस्जिदें और इबादतगाहों की सैर-

इमाम अली मस्जिद (इराक)
यह मस्जिद इराक के नजफ में स्थित है। शियाओं की इस मस्जिद में काफी आस्था है। मस्जिद का निर्माण ईस्वी 977 में हुआ था। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग इमाम अली के सजदे में सिर झुकाने आते हैं।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
अल-अजहर मस्जिद (मिस्र)
अल-अजहर नाम की यह मस्जिद मिस्र में है। माना जाता है इसका निर्माण ईस्वी 970 में करवाया गया था। इसे मिस्र की राजधानी काहिरा में बनाई जाने वाली पहली मस्जिद माना जाता है।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
इमाम मस्जिद इसफहान (ईरान)
ईरान की यह मस्जिद शाह मस्जिद के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की बनावट पारसी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना मानी जाती है। माना जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण 1611 में शुरू किया गया था।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
अल-फतह मस्जिद (सऊदी अरब)
सऊदी अरब के बहरीन में स्थित अल-फतह मस्जिद को भी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। इस मस्जिद का क्षेत्रफल लगभग 6,500 स्क्‍वॉयर मीटर में फैला है। मस्जिद को निर्माण वर्ष 1987 में शेख सलमान अल खलीफा ने करवाया था।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
अल-मस्जिद अल-नवाबी (सऊदी अरब)
सऊदी अरब के मदीना में स्थित इस मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि इसे पैंगबर साहब ने बनवाया था। मक्का के बाद इसे इस्लाम में दूसरी सबसे पवित्र जगह माना गया है।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
बादशाही मस्जिद (पाकिस्तान)
यह मस्जिद पाकिस्तान के प्रसिद्ध शहर लाहौर में स्थित है। कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब ने करवाया था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के पहले यह मस्जिद भारत में ही थी।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world
बड़ा इमामबाड़ा (भारत)
भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनी इमामबाड़ा का नाम की दुनिया की बड़ी मस्जिदों में शामिल है। कहते हैं मस्जिद का निर्माण साल 1784 में असफ-उद-दौला ने कराया था।
PunjabKesari,  Eid 2019, Eid, Ramadan Ends, Ramzan, Most beautiful and large mosques, Most beautiful and large mosques in the world

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!