MERRY CHRISTMAS  2020:  ये हैं भारत के सबसे रोमांचक व इतिहासिक चर्च, आप भी ज़रूर जाएं

Edited By Jyoti,Updated: 25 Dec, 2019 10:29 AM

most famous church in india

सेंटा क्लॉस बच्चों के साथ-साथ बड़ों के भी फेवरेट हैं। हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह या यीशु के जन्मदिन यानि क्रिसमस के दिन हर कोई इनका इंतज़ार करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सेंटा क्लॉस बच्चों के साथ-साथ बड़ों के भी फेवरेट हैं। हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह या यीशु के जन्मदिन यानि क्रिसमस के दिन हर कोई इनका इंतज़ार करता है। लगभग संपूर्ण विश्व में इस दि न छुट्टी होती है। बता दें दिन क्रिसमस के दिन से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। बताया जाता है एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। कुछ मान्यताओं की मानें तो 25 दिसंबर यीशु मसीह के जन्म की कोई ज्ञात वास्तविक जन्म तिथि नहीं हैं। कहा जाता है इस तिथि को एक रोमन पर्व या मकर संक्रांति (शीत अयनांत) से संबंध स्थापित करने के आधार पर चुना गया है। किस्रमस के दिन लोग चर्च में जाते हैं और जीजस के सामने प्रार्थना करते हैं। सभी ईसाई लोग क्रिसमस को मनाते हैं और आजकल कई गैर ईसाई लोग भी इसे एक धर्मनिरपेक्ष, सांस्कृतिक उत्सव के रूप मे मनाने लगे हैं। क्रिसमस के दौरान उपहारों का आदान प्रदान, सजावट का सामन और छुट्टी के दौरान मौज़मस्ती के कारण यह त्यौहार एक बड़ी आर्थिक गतिविधि बन गया है।

आज क्रिसमस के मौके पर हम आपको बताने वाले हैं भारत के ऐतिहासिक व रोमांचक चर्चों के बारे में जो न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अधिक प्रसिद्ध है। तो आइए शुरू करते हैं इन चर्चों की सैर-

संत केथेड्रल चर्च
बताया जाता है गोवा में स्थित यह भारत के सबसे बड़े चर्चो में से एक है। ये केथेड्रल चर्च कैथरीन आफ़ अलेक्जेंड्रिया को समर्पित है। ये चर्च पुर्तगाली सेना द्वारा मुस्लिम सेना के ऊपर विजय के सम्‍मान में बनवाया गया था। कहा जाता है इस चर्च का निर्माण 1562 में शुरु हुआ था जो 1619 में संपन्न हुआ था।
PunjabKesari
परुमाला चर्च
प्रचलित लोक कथाओं के अनुसार भारत के राज्य केरल में स्थित परुमाला चर्च महान संत ग्रिगोरिएस जीर्वाघीस की स्‍मृति में बनाया गया था। जिस कारण इसे परुमाला चर्च के नाम से भी जाना जाता है। ये चर्च केरल के मनार में स्थित है। यह मल्लंकरा रूढ़िवादी सीरियन चर्च का एक पारिश चर्च है। 1947 में ग्रिगोरियस को कैथोलिकोस आफ द चर्च ने संत की उपाधि दी थी।
PunjabKesari
बेसिलिका ऑफ बोम जीसस
गोवा में स्थापित ये चर्च भी भारत के सबसे पुराने चर्चो में से एक माना जाता है, जिसे वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है। कहा जाता है यह चर्च 300 साल से भी अधिक पुराना है। बता दें बोम जीसस का अर्थ है गॉड जीसस। इस चर्च में संत फ्रांसिस जेवियर का शरीर साल में एक बार चर्च के अनुयायियों के लिए रखा जाता है। जिस दौरान देश विदेश से हजारों की संख्‍या में लोग आते हैं।
PunjabKesari
मलयतूर चर्च
केरल में स्थित मलयतूर चर्च से जुड़ी मान्यता के मुताबिक सेंट थॉमस दक्षिण भारत में ईसाई धर्म की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करते थे। ये भी भारत के सबसे पुराने चर्चो में से एक है। पहाड़ की चोटी पर स्थित इस चर्च को संत थॉमसे ने बनवाया था, जिसे वेटिकन से भी जोड़ा जाता है।
PunjabKesari
कदमट्टम चर्च
ऐसी मान्‍यता है कि इस चर्च को 9 वीं शताब्‍दी में बनाया गया था, जो मालंकरा जेकोबेट ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च का अभिन्‍न अंग है। इस चर्च का आर्कीटेक्‍चर इंडो-पर्शियन है। इस चर्च में पुराने फारसी क्रास के चिह्न हैं। यह चर्च प्रीस्‍ट कदमट्टुतु कत्तानार के नाम से पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है।
PunjabKesari

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!