मुश्किल समय में सूझ-बूझ से लेंगे काम तो जीवन में होगा आपका नाम

Edited By Jyoti,Updated: 30 Apr, 2021 11:38 AM

motivational concept in hindi

एक दुबला-पतला सुंदर सा लड़का विद्यालय के बाहर निकल कर खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा, दो लड़के आपस में झगड़ रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
एक दुबला-पतला सुंदर सा लड़का विद्यालय के बाहर निकल कर खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा, दो लड़के आपस में झगड़ रहे हैं। उनमें एक बलवान था और दूसरा कमजोर। बलवान लड़का कमजोर लड़के को पीट रहा था। उसके हाथ में एक लकड़ी थी।

रास्ते चलने वाले लड़का तुरंत बलवान लड़के के पास चला गया। उसके भारी शरीर को देख लड़के का साहस उसे टोकने का न हुआ। कुछ क्षण सोच कर उसने बलवान लड़के से पूछा, ‘‘क्यों भाई, तुम इसको कितने बेंत लगाना चाहते हो?’’

किसी अपरिचित लड़के को बीच में पड़ते देख बलवान लड़के का क्रोध तेज हो गया। उसने कठोर दृष्टि से देखते हुए कहा, ‘‘क्यों तुम्हें क्या मतलब?’’

‘‘मुझसे इससे मतलब है।’’ 

राह चलते लड़के ने कहा।

‘‘तुम क्या कर लोगे?’’ 

बलवान लड़के ने चेतावनी दी।

‘‘भाई मैं तुमसे अधिक बलवान तो नहीं हूं, जो इस कमजोर को बचाने के लिए तुमसे लड़ सकूं लेकिन इतना जरूर चाहता हूं कि इसकी पिटाई में मैं भी भागीदार बन जाऊं।’’ दर्शक लड़के ने कहा।

‘‘तुम्हारा मतलब क्या है?’’ 

पीटने वाला लड़का इस पहेली का अर्थ न समझ पाया।

‘‘तुम इस कमजोर लड़के के शरीर पर कुल कितने भी बेंत मारना चाहते हो, उसके आधे मेरी पीठ पर लगा दो। इस तरह इसका आधा कष्ट मैं बंटा लूंगा।’’ 

दर्शक लड़के ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा।

बलवान लड़का आश्चर्य से देखता रहा और कुछ क्षण बाद उसने चुपचाप अपने हाथ की लकड़ी तोड़कर फैंक दी और मन में पश्चाताप करता अपने रास्ते चला गया। पिटने वाले लड़के की मुसीबत टल गई। वह बीच का लड़का जीवन भर इसी तरह सूझबूझ से कार्य करता रहा तथा बड़ा होकर अंग्रेजी का प्रसिद्ध कवि लार्ड बायरन के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!